G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

बिग ब्रेकिंग : बीएसए ने किया खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

जिलाधिकारी आलोक सिंह के आदेश के अनुपालन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है।जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह के आदेश के अनुपालन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है।जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। खंड शिक्षाधिकारी संजय कुमार गुप्ता को मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है साथ ही राजपुर विकासखंड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। रसूलाबाद ब्लॉक में तैनात खंड शिक्षाधिकारी मनोज कुमार सिंह को अकबरपुर स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन

अकबरपुर ब्लॉक में तैनात खंड शिक्षाधिकारी अजब सिंह को रसूलाबाद स्थानांतरित किया गया है। इसी क्रम में अमरौधा में तैनात खंड शिक्षाधिकारी आनंद भूषण को मैथा ब्लॉक में स्थानांतरित किया गया है। संदलपुर विकासखंड में तैनात खंड शिक्षाधिकारी चंद्रजीत सिंह को डेरापुर विकासखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। झींझक ब्लॉक में तैनात खंड शिक्षाधिकारी प्रियंका बी चौधरी को मलासा भेजा गया है।

 

राजपुर विकासखंड में तैनात खंड शिक्षाधिकारी अजीत प्रताप सिंह को सरवनखेड़ा विकासखंड भेजा गया है। डेरापुर विकासखंड में तैनात खंड शिक्षाधिकारी ईश्वर कांत मिश्रा को अमरौधा भेजा गया है। साथ ही अन्य जनपदों से स्थानांतरित होकर आए दोनों खंड शिक्षा अधिकारियों क्रमशः शैलेश कुमार द्विवेदी को झींझक विकासखंड एवं अशोक कुमार सिंह को संदलपुर विकासखंड की जिम्मेदारी दी गई है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आवंटित विकासखंड में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के लिए निर्देशित किया गया है साथ ही कार्यभार ग्रहण आख्या बीएसए कार्यालय को प्रेषित करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन

बीएसए रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने एवं नवीन खंड शिक्षा अधिकारियों को कार्य क्षेत्र आवंटित करने के उद्देश्य से खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती वाले विकासखंड में कार्यभार ग्रहण करना होगा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।मूसानगर थाना क्षेत्र के लेवामऊ गांव में एक 36 वर्षीय युवक ने… Read More

4 hours ago

डिप्टी सीएमओ ने हवासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

पुखरायां। आज डिप्टी सीएमओ डॉ दिनेश कुमार सिंह ने हवासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने… Read More

5 hours ago

कानपुर देहात में किशोर ने अज्ञात कारणों से की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चांदापुर गांव में बुधवार को एक 13 वर्षीय… Read More

5 hours ago

टीईटी अनिवार्यता खत्म किए जाने की मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने एसडीएम सदर को सौंपा ज्ञापन

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ) ने टीईटी अनिवार्यता को समाप्त करने… Read More

6 hours ago

जिलाधिकारी कपिल सिंह ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश

कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक… Read More

6 hours ago

राष्ट्रीय शर्करा संस्थान कानपुर में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का भव्य अभिनंदन समारोह

कानपुर। राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर में शैक्षिक सत्र 2025-26 के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा अभिनंदन… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.