G-4NBN9P2G16
राजेश कटियार, कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह के आदेश के अनुपालन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है।जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। खंड शिक्षाधिकारी संजय कुमार गुप्ता को मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है साथ ही राजपुर विकासखंड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। रसूलाबाद ब्लॉक में तैनात खंड शिक्षाधिकारी मनोज कुमार सिंह को अकबरपुर स्थानांतरित किया गया है।
अकबरपुर ब्लॉक में तैनात खंड शिक्षाधिकारी अजब सिंह को रसूलाबाद स्थानांतरित किया गया है। इसी क्रम में अमरौधा में तैनात खंड शिक्षाधिकारी आनंद भूषण को मैथा ब्लॉक में स्थानांतरित किया गया है। संदलपुर विकासखंड में तैनात खंड शिक्षाधिकारी चंद्रजीत सिंह को डेरापुर विकासखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। झींझक ब्लॉक में तैनात खंड शिक्षाधिकारी प्रियंका बी चौधरी को मलासा भेजा गया है।
राजपुर विकासखंड में तैनात खंड शिक्षाधिकारी अजीत प्रताप सिंह को सरवनखेड़ा विकासखंड भेजा गया है। डेरापुर विकासखंड में तैनात खंड शिक्षाधिकारी ईश्वर कांत मिश्रा को अमरौधा भेजा गया है। साथ ही अन्य जनपदों से स्थानांतरित होकर आए दोनों खंड शिक्षा अधिकारियों क्रमशः शैलेश कुमार द्विवेदी को झींझक विकासखंड एवं अशोक कुमार सिंह को संदलपुर विकासखंड की जिम्मेदारी दी गई है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आवंटित विकासखंड में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के लिए निर्देशित किया गया है साथ ही कार्यभार ग्रहण आख्या बीएसए कार्यालय को प्रेषित करने का निर्देश दिया गया है।
बीएसए रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने एवं नवीन खंड शिक्षा अधिकारियों को कार्य क्षेत्र आवंटित करने के उद्देश्य से खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती वाले विकासखंड में कार्यभार ग्रहण करना होगा।
कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
This website uses cookies.