बिठूर महोत्सव: उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की संस्कृति का संगम, अनूप जलोटा बिखेरेंगे भजनों की छटा
बिठूर के नानाराव स्मारक पार्क में 21 से 23 मार्च तक आयोजित होने वाले 'बिठूर महोत्सव' की तैयारियां जोरों पर हैं। विधायक अभिजीत सिंह सांगा और जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में आज अधिकारियों के साथ बैठक कर महोत्सव की रूपरेखा और तैयारियों पर चर्चा की गई।

- 21 से 23 मार्च तक चलेगा महोत्सव, विधायक और जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा
कानपुर नगर: बिठूर के नानाराव स्मारक पार्क में 21 से 23 मार्च तक आयोजित होने वाले ‘बिठूर महोत्सव’ की तैयारियां जोरों पर हैं। विधायक अभिजीत सिंह सांगा और जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में आज अधिकारियों के साथ बैठक कर महोत्सव की रूपरेखा और तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक में महोत्सव को भव्य बनाने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
कल के कार्यक्रम:
महोत्सव का शुभारंभ कल सुबह 11:00 बजे से होगा। स्कूली छात्र-छात्राएं नृत्य, रंगोली और कला प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। दोपहर 4:00 बजे से कानपुर कथक कला केंद्र द्वारा गणेश वंदना और गंगा अवतरण पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रिंस डांस ग्रुप भगवान कृष्ण और भारतीय तिरंगे पर आधारित प्रस्तुति देगा। रमाक्षीर सागर, पुणे के कलाकार ‘गोदावरी से गंगा-जमुना तक’ लोकगीत प्रस्तुत करेंगे। शाम 7:00 बजे विनोद कुमार द्विवेदी और आयुष द्विवेदी ध्रुपद गायन करेंगे। महोत्सव का मुख्य आकर्षण पद्मश्री अनूप जलोटा की भजन संध्या होगी, जो रात 8:00 बजे शुरू होगी।
उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की संस्कृति का संगम:
इस बार का बिठूर महोत्सव 1857 की क्रांति के नायक नाना राव पेशवा की शौर्य गाथा को समर्पित होगा। महोत्सव में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की संस्कृति और इतिहास को दर्शाने वाले विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दोनों राज्यों के छात्र-छात्राएं और कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
बैठक में अपर पुलिस आयुक्त हरीश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, एडीएम राजेश कुमार, एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव, अर्चना सिंह, विजेंद्र द्विवेदी और अमिता सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.