कानपुर नगर: बिठूर के नानाराव स्मारक पार्क में 21 से 23 मार्च तक आयोजित होने वाले ‘बिठूर महोत्सव’ की तैयारियां जोरों पर हैं। विधायक अभिजीत सिंह सांगा और जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में आज अधिकारियों के साथ बैठक कर महोत्सव की रूपरेखा और तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक में महोत्सव को भव्य बनाने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
कल के कार्यक्रम:
महोत्सव का शुभारंभ कल सुबह 11:00 बजे से होगा। स्कूली छात्र-छात्राएं नृत्य, रंगोली और कला प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। दोपहर 4:00 बजे से कानपुर कथक कला केंद्र द्वारा गणेश वंदना और गंगा अवतरण पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रिंस डांस ग्रुप भगवान कृष्ण और भारतीय तिरंगे पर आधारित प्रस्तुति देगा। रमाक्षीर सागर, पुणे के कलाकार ‘गोदावरी से गंगा-जमुना तक’ लोकगीत प्रस्तुत करेंगे। शाम 7:00 बजे विनोद कुमार द्विवेदी और आयुष द्विवेदी ध्रुपद गायन करेंगे। महोत्सव का मुख्य आकर्षण पद्मश्री अनूप जलोटा की भजन संध्या होगी, जो रात 8:00 बजे शुरू होगी।
उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की संस्कृति का संगम:
इस बार का बिठूर महोत्सव 1857 की क्रांति के नायक नाना राव पेशवा की शौर्य गाथा को समर्पित होगा। महोत्सव में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की संस्कृति और इतिहास को दर्शाने वाले विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दोनों राज्यों के छात्र-छात्राएं और कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
बैठक में अपर पुलिस आयुक्त हरीश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, एडीएम राजेश कुमार, एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव, अर्चना सिंह, विजेंद्र द्विवेदी और अमिता सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
पुखरायां। कानपुर देहात के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुखरायां मूल्यांकन केंद्र में मूल्यांकन के दूसरे…
कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे के पटेल चौक में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया…
कानपुर देहात में बुधवार का दिन बेहद भावुक रहा। यहां राजपुर थाने के प्रभारी दिनेश…
कानपुर: पनकी थाना क्षेत्र के काली मठिया के पास एक गहरे नाले में गिरी गाय…
कानपुर देहात: कभी हर घर-आंगन की शान रही नन्ही गौरैया की चहचहाहट आज मानो गुम…
कानपुर देहात: धरती कांपी, इमारतें हिलीं, और मची अफरातफरी... लेकिन ये कोई वास्तविक आपदा नहीं,…
This website uses cookies.