कानपुर

बिठूर : 01 किलो 270 ग्राम अवैध चरस सहित दो गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में दिनांक 12/11/2023 को थाना बिठूर कानपुर नगर की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी।

कानपुर।  पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में दिनांक 12/11/2023 को थाना बिठूर कानपुर नगर की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। मुखबिर की सूचना पर थाना बिठूर क्षेत्र में बनखण्डेश्वर मंदिर वाली सडक के पास दो अपराधी को गिरफ्तार कर 01 किलो 270 ग्राम नाजायज चरस बरामद की गयी ।

विज्ञापन

घटनाक्रमः- दिनांक 12.11.2023 को थाना क्षेत्र में बिठूर पुलिस त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुये रोकथाम जुर्म जरायम, पेण्डिंग विवेचना, चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व तलाश वांछित/ वारन्टी व मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दौराने मुखबिर खास की सूचना पर बनखण्डेश्वर मंदिर वाली सड़क के पास से चरस बेंचने जा रहे दो नफर अभियुक्तों को तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए समय 21.12 बजे रात्रि में पकड़े गये। पकड़े गये व्यक्तियों ने अपना नाम बिरजेश कुमार पुत्र राजू नि0 ग्राम सण्डीला थाना चौबेपुर कानपुर नगर उम्र करीब 22 वर्ष व अनिल पुत्र शिवराम नि0 ग्राम बराहापुरवा थाना चौबेपुर कानपुर नगर उम्र करीब 21 वर्ष बताया। जिनको मौके पर ही उनके जुर्म धारा 8/20 NDPS ACT से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

अभियुक्तगण के कब्जे से 01 किलो 270 ग्राम चरस अवैध बरामद की गयी। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 395/2023 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत करते हुये आवश्यक कार्यवाही की गयी। पुलिस बल की उक्त कार्यवाही की क्षेत्र की जनता द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा व सराहना की गयी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

जिलाधिकारी ने सुनीं जनता की समस्याएं, तुरंत निस्तारण के दिए निर्देश

कानपुर देहात: आज जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील रसूलाबाद में किया गया, जिसकी अध्यक्षता स्वयं जिलाधिकारी कपिल…

2 hours ago

शिक्षक दिवस पर मलासा कंपोजिट विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक रश्मि सिंह को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान

कानपुर देहात के अकबरपुर में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को विभिन्न क्षेत्रों…

4 hours ago

डेरापुर में गिरी आकाशीय बिजली,छः बकरियों की मौत

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के सनिहापुर अहिरन गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की छः बकरियों…

4 hours ago

शिक्षक दिवस पर मलासा कंपोजिट विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक रश्मि कुमार को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान

पुखरायां।कानपुर देहात के अकबरपुर में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को विभिन्न क्षेत्रों…

15 hours ago

अब तीन पीढ़ियों की पैतृक संपत्ति के बंटवारे में लगेंगे मात्र दस हजार रुपये, अधिसूचना हुई जारी

लखनऊ/कानपुर देहात। अब पैतृक संपत्ति का विभाजन करवाना आसान हो गया है। स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग ने विभाजन शुल्क को…

15 hours ago

लाइफ इंस्पायरिंग फाउंडेशन ने बच्चों संग मनाया शिक्षक दिवस

भोगनीपुर (कानपुर देहात)। लाइफ इंस्पायरिंग फाउंडेशन (LiF NGO) द्वारा भोगनीपुर अकादमी में बच्चों के साथ शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ…

15 hours ago

This website uses cookies.