G-4NBN9P2G16
कानपुर। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में दिनांक 12/11/2023 को थाना बिठूर कानपुर नगर की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। मुखबिर की सूचना पर थाना बिठूर क्षेत्र में बनखण्डेश्वर मंदिर वाली सडक के पास दो अपराधी को गिरफ्तार कर 01 किलो 270 ग्राम नाजायज चरस बरामद की गयी ।
घटनाक्रमः- दिनांक 12.11.2023 को थाना क्षेत्र में बिठूर पुलिस त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुये रोकथाम जुर्म जरायम, पेण्डिंग विवेचना, चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व तलाश वांछित/ वारन्टी व मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दौराने मुखबिर खास की सूचना पर बनखण्डेश्वर मंदिर वाली सड़क के पास से चरस बेंचने जा रहे दो नफर अभियुक्तों को तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए समय 21.12 बजे रात्रि में पकड़े गये। पकड़े गये व्यक्तियों ने अपना नाम बिरजेश कुमार पुत्र राजू नि0 ग्राम सण्डीला थाना चौबेपुर कानपुर नगर उम्र करीब 22 वर्ष व अनिल पुत्र शिवराम नि0 ग्राम बराहापुरवा थाना चौबेपुर कानपुर नगर उम्र करीब 21 वर्ष बताया। जिनको मौके पर ही उनके जुर्म धारा 8/20 NDPS ACT से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण के कब्जे से 01 किलो 270 ग्राम चरस अवैध बरामद की गयी। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 395/2023 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत करते हुये आवश्यक कार्यवाही की गयी। पुलिस बल की उक्त कार्यवाही की क्षेत्र की जनता द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा व सराहना की गयी।
कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More
कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
This website uses cookies.