G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

बिदखुरी स्थित संविलियन विद्यालय में एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

मलासा विकासखंड के बिदखुरी स्थित संविलियन विद्यालय में शुक्रवार को न्याय पंचायत गुरगांव की न्याय पंचायत स्तरीय एक दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां।  मलासा विकासखंड के बिदखुरी स्थित संविलियन विद्यालय में शुक्रवार को न्याय पंचायत गुरगांव की न्याय पंचायत स्तरीय एक दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा दौड़, कबड्डी इत्यादि खेलों का आयोजन किया गया।वहीं इस दौरान प्रतियोगिता में सफल छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर  मौजूद लोगों को संबोधन भी किया गया। शुक्रवार को विकासखंड के बिदखुरी गांव स्थित संविलियन विद्यालय में न्याय पंचायत गुरगांव की न्याय पंचायत स्तरीय एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक मंत्री जूनियर शिक्षक संघ गुरु प्रसाद ने किया। प्रतियोगिता के दौरान प्राथमिक तथा जूनियर वर्ग के बालक बालिकाओं ने 50,100,200 मीटर दौड़ तथा कबड्डी इत्यादि खेलों में अपने दमखम दिखाए। 50 व 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक वर्ग से बालकों में बिदखुरी के अरबाज ने तथा बालिकाओं में पलक ने बाजी मारी। वहीं 100 मीटर जूनियर दौड़ में बालकों में जूनियर हाईस्कूल हारामऊ के अनुराग तथा बालिकाओं में बिदखुरी की प्रतिमा ने जीत हासिल की। 200 मीटर में प्राथमिक वर्ग से बालकों में गुरगांव के मयंक ने बालिकाओं में पलक ने अपना परचम लहराया।

विज्ञापन

वहीं 200 मीटर में सुखसौरा के बालक विकास ने तथा बिदखुरी की प्रतिमा ने अपनी जीत दर्ज कराई। इस अवसर पर प्रतियोगिता में सफल सभी छात्र छात्राओं को भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने पुरस्कार वितरित कर उनकी हौसला अफजाई की। मौजूद लोगों को संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि खेल खेलने से हमारा शारीरिक तथा मानसिक विकास होता है साथ ही शरीर को स्वस्थ रखने में खेल हमारे जीवन में बहुत ही महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन

इसलिए खेलों का आयोजन अति आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महेंद्र पाल सिंह ने किया। इस मौके पर नोडल शिक्षक संकुल रजनीश सक्सेना,शिक्षक संकुल धर्मेंद्र सैनी,धर्मेंद्र यादव,शैलेंद्र कटियार,संयुक्त मंत्री श्रद्धा सचान,प्रधानाधापिका गीता यादव,अमरसिंह,सोम प्रकाश,सुरेश कुमार,गीतांजलि,रिचा सचान,अमिता सचान,सुनीता,प्रियंका सचान,आदर्श सचान,सालिकराम,पृथ्वीराज सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

शिक्षकों को न बनाएं राजनीतिक खेल का मोहरा

आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More

34 minutes ago

बिग ब्रेकिंग: आयकर रिटर्न भरने के लिए आज एक और मौका

नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More

44 minutes ago

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

14 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

14 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

15 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.