G-4NBN9P2G16
पटना,अमन यात्रा : बिहार के रुझानों में NDA बहुमत के पार हो गया है। हालांकि, इसमें अभी पेंच फंसा हुआ है, क्योंकि दोपहर डेढ़ बजे तक सिर्फ 22% वोटों की गिनती हुई थी। यानी 4.10 करोड़ वोट में से 92 लाख वोट काउंट हुए थे। उधर, प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी EVM हैकिंग का आरोप लगा रही हैं। उनका कहना है कि हर बूथ से EVM के वोट NDA को ट्रांसफर हो रहे हैं।
गजबे बिहार, घंटेभर में दो सरकार
इससे पहले, मंगलवार सुबह जब रुझान आना शुरू हुए तो तेजस्वी यादव का महागठबंधन आगे बना हुआ था। सुबह 9 बजे तक वह इतनी बढ़त हासिल कर चुका था कि सरकार आसानी से बन जाए, लेकिन एक घंटे बाद तस्वीर बदल गई और नीतीश कुमार ने बाजी पलट दी। NDA 120 सीटों के करीब पहुंचता दिखा और अगले आधे घंटे में उसने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा छू लिया। भाजपा भी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। सिर्फ भास्कर का एग्जिट पोल सही साबित होता दिख रहा है, जिसमें हमने बताया था कि NDA को 120 से 127 सीटें मिल सकती हैं।
LIVE नतीजे देखने के लिए यहां क्लिक करें…
रुझानों से जुड़े अपडेट्स
बड़े चेहरों से जुड़े अपडेट्स
काउंटिंग से जुड़े अपडेट्स
बयानों से जुड़े अपडेट्स
2019 लोकसभा चुनाव में 223 विधानसभा सीटों पर आगे था एनडीए
2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 में 39 सीटें एनडीए को मिली थीं। सिर्फ एक सीट पर कांग्रेस का उम्मीदवार जीता था। लोकसभा के नतीजों को अगर विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से देखें तो एनडीए को 223 सीटों पर बढ़त मिली थी। इनमें से 96 सीटों पर भाजपा तो 92 सीटों पर जदयू आगे थी। लोजपा 35 सीटों पर आगे थी।
एक सीट जीतने वाला महागठबंधन विधानसभा के लिहाज से 17 सीटों पर आगे था। इनमें 9 सीट पर राजद, 5 पर कांग्रेस, दो पर हम (सेक्युलर) जो अब एनडीए का हिस्सा है और एक सीट पर रालोसपा को बढ़त मिली थी। अन्य दलों में दो विधानसभा क्षेत्रों में AIMIM और एक पर CPI-ML आगे थी।
2015 में साथ लड़े थे राजद और जदयू
2015 के चुनाव में राजद, जदयू और कांग्रेस ने साथ मिलकर महागठबंधन बनाया था। इस गठबंधन को 178 सीटें मिलीं थी। लेकिन, डेढ़ साल बाद ही नीतीश महागठबंधन से अलग होकर एनडीए में चले गए। इस चुनाव में एनडीए में भाजपा, VIP और हम (सेक्युलर) के साथ जदयू भी है। वहीं, पिछले चुनाव में एनडीए का हिस्सा रही रालोसपा और लोजपा के साथ है।
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
This website uses cookies.