G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

बीएसए ने किया उड़ान पत्रिका का विमोचन

परो को खोल जमाना उड़ान देखता है। जमी पर बैठकर क्या आसमान देखता है। इन पंक्तियों को साकार करते हुए 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय द्वारा उड़ान पत्रिका का विमोचन किया गया।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। परो को खोल जमाना उड़ान देखता है। जमी पर बैठकर क्या आसमान देखता है। इन पंक्तियों को साकार करते हुए 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय द्वारा उड़ान पत्रिका का विमोचन किया गया। इस पत्रिका में डॉ. अर्चना मिश्रा प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय खेम निवादा विकासखंड रसूलाबाद कानपुर देहात के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव विशेषांक के रूप में विद्यालय की उपलब्धियों को संकलित किया गया है। इस पत्रिका में मुख्य रूप से विद्यालय को समय-समय पर प्राप्त हुई उपलब्धियों के विवरण के साथ-साथ विद्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम जैसे समर कैंप, सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग शिक्षा तथा वार्षिक उत्सव में बच्चों की उपलब्धियों का समावेश किया गया है।
बीएसए रिद्धी ने कहा कि उड़ान पत्रिका बेसिक शिक्षा विभाग को एक नवीन दिशा और धारा से जोड़ रही है। यह पत्रिका निपुण भारत के मिशन के लक्ष्यों की संप्राप्ति को और अधिक सहयोग प्रदान करेगी। इसमें विभाग द्वारा किए जा रहे नवाचार, गतिविधियां, उल्लेखनीय कार्यों से समाज जुड़ रहा है और उन तक विभाग के कार्य पहुंचेंगे। यह एक उत्तम पहल है और इससे बेसिक शिक्षा के अभिनव कार्यों व गतिविधियों में वृद्धि होती रहेंगी।
उन्होंने इसके लिए अर्चना मिश्रा को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बीईओ मनोज पटेल ने कहा कि इस पत्रिका के माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े सभी व्यक्तियों को तथा समाज के समस्त नागरिकों को शिक्षा विभाग की गतिविधियों, निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु किए जा रहे प्रयासों, नवाचारों, अभिनव कार्यों, कायाकल्प में उल्लेखनीय कार्यों, शिक्षकों और छात्रों द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों के बारे में केवल अपने जनपद में ही नहीं पूरे प्रदेश को जानकारी प्राप्त होगी। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका डॉ. अर्चना मिश्रा के द्वारा बताया गया कि रसूलाबाद क्षेत्र का एक छोटा सा विद्यालय न केवल आज ब्लॉक में बल्कि जनपद में अपनी एक विशेष छवि के साथ जाना जाता है।
विद्यालय में स्मार्ट क्लास की स्थापना तथा अन्य वार्षिक उत्सव तथा पुस्तकालय इत्यादि आसपास के लोगों को विद्यालय की ओर आकर्षित करते हैं। इस विद्यालय की भूरी भूरी प्रशंसा विधायिका पूनम संखवार, विधायिका नीलिमा कटियार, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक तथा अन्य जनपद के उच्च अधिकारियों के द्वारा समय-समय पर की गई है। इस पत्रिका को तैयार करने में तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी मनोज पटेल का समय-समय पर सहयोग तथा प्रोत्साहन प्राप्त होता रहा है जिनके मार्गदर्शन में यह सफल पत्रिका का प्रकाशन संभव हो पाया है।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय, खंड शिक्षा अधिकारी अकबरपुर मनोज पटेल, खंड शिक्षा अधिकारी मैथा आनंद भूषण, एसआरजी अजय कुमार गुप्ता, डॉ अर्चना मिश्रा पत्रिका संपादिका, नीतू कटियार एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

2 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

29 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

52 minutes ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.