G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

बीएसए रिद्धि ने पौधारोपण करने के उपरांत किया दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण

नवनियुक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पाण्डेय ने ब्लॉक अकबरपुर के 2 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। स्कूलों में व्यवस्थाएं सही मिलीं।

कानपुर देहात,अमन यात्रा – नवनियुक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पाण्डेय ने ब्लॉक अकबरपुर के 2 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। स्कूलों में व्यवस्थाएं सही मिलीं। सर्वप्रथम उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय बिगाही में वृक्षारोपण किया। उनके द्वारा आम का पौधा रोपित किया गया। उसके बाद विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में  बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों से प्रश्न पूछकर शैक्षिक गुणवत्ता का आंकलन भी किया तथा शिक्षकों को दिशा-निर्देश भी प्रदान किये। इस दरमियान उनके साथ खंड शिक्षा अधिकारी संजय सिंह व पूर्व एबीआरसी अरविन्द सेंगर, प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी, सहायक अध्यापिका पुनीता पालीवाल, सहायक अध्यापक सतीश चंद्र व शिक्षामित्र अनुराधा सिंह व विजय कुमार मौजूद रहे।
इसके पश्चात प्राथमिक विद्यालय नरिहा का भी निरीक्षण किया। बच्चों से मिलकर गुणवत्ता की जांच की तथा शिक्षकों की उपस्थिति भी चेक की। इस दौरान प्रधानाध्यापक से निपुण भारत अभियान पर चर्चा की तथा अन्य संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की, विद्यार्थियों की संख्या कम होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं को निर्देश दिए कि वह अभिभावकों से संपर्क करके छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं औचक निरीक्षण के दौरान समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं से बीएसए सन्तुष्ट नजर आईं।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में संदिग्ध लोडर का पीछा करने पर ग्रामीणों ने 06 युवकों को मारपीट किया घायल

कानपुर देहात के देवराहट थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध लोडर का पीछा करने पर 6 युवकों से साथ ग्रामीणों ने… Read More

16 minutes ago

मूसानगर में खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के खिरियां पुरवा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।यहां पर सोमवार सुबह… Read More

2 hours ago

सभी प्रकार के शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा योगी सरकार का सराहनीय कदम: वी के मिश्रा

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ नेता एवं ठाकुरई गुटके परदेसी मंत्री वी के मिश्रा… Read More

3 hours ago

कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस क्षेत्राधिकारी ने राजपुर कस्बे में किया पैदल गश्त,सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील

कानपुर देहात। कानून व्यवस्था के दृष्टिगत त्योहारों के मद्देनजर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने रविवार को पुलिसकर्मियों संग राजपुर कस्बे… Read More

4 hours ago

डीएम ने नगरीय स्वास्थ्य केंद्र, अनवरगंज का किया औचक निरीक्षण, 8 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित, हुई कार्रवाई

कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज प्रातः 9:30 बजे नगरीय स्वास्थ्य केंद्र, अनवरगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण… Read More

4 hours ago

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने चलाई तबादला एक्सप्रेस

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने जनपद कानपुर देहात में कानून व्यवस्था के कुशल संचालन हेतु रविवार देर… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.