ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। पुखरायां कस्बे के बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल में शनिवार को हिंदी दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने भाषण एवं कविता के माध्यम से अपने अपने विचार व्यक्त किए तथा निबंध लेखन,श्रुति लेख,हिंदी आदर्श वाक्य एवं वाद विवाद इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
रिचा,इलिमा,निराली,कुशाग्र, अनुष्का,शिवानी,सचिन,यश, काव्या,मान्या,क्रिस,स्वास्तिक, अनुराग इत्यादि छात्र छात्राओं ने वाद विवाद एवं अन्य छात्र छात्राओं ने निबंध लेखन,श्रुति लेख,सुलेख इत्यादि प्रतियोगिताओं में अपने अपने हुनर दिखाए।निदेशक रवि सचान ने हिंदी दिवस के महत्त्व के बारे में बताते हुए कहा कि दुनिया में हिंदी भाषा तीसरी अधिक बोली जाने वाली भाषा है।भारत में विभिन्न भाषाएं बोली जाती हैं लेकिन सबसे ज्यादा हिंदी भाषा बोली,लिखी और पढ़ी जाती है।
वर्ष 1949 में हिंदी को हमारे देश में सर्वोच्च दर्जा प्राप्त हुआ और तब से हिंदी को हमारी राजभाषा माना जाता है।भारत दुनियां में सबसे ज्यादा विविध संस्कृतियों वाला देश है।धर्म,परंपरा तथा भाषा में विविधता के बावजूद यहां के लोग एकता में विश्वास करते हैं।कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मनोरमा सिंह एवं गोदावरी पांडेय ने किया।इस मौके पर प्रधानाचार्य अजीत त्रिवेदी, उप प्रधानाचार्य स्वेता द्विवेदी समेत शिक्षक,शिक्षकाएँ व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
कानपुर देहात। बरौर थाना क्षेत्र में एक बकरी के बच्चे को लेकर हुए विवाद ने…
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के चिटिकपुर स्थित रोलिंग सरिया मिल में 20 अगस्त को…
कानपुर देहात: कानपुर-झांसी हाईवे पर यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए एक नया और शानदार…
कानपुर देहात: आज अकबरपुर के अनंतराज हॉस्पिटल के बाहर एक लगभग डेढ़ साल की मासूम…
कानपुर देहात: गजनेर थाना क्षेत्र के सैंथा गांव में जहरीला पदार्थ खाने से 22 वर्षीय…
कानपुर देहात के विभिन्न थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां…
This website uses cookies.