G-4NBN9P2G16
प्राचीन समय में बादशाह एक दूसरे की परीक्षा लिया करते थे। एक बार फारस के बादशाह ने अकबर को नीचा दिखाने के लिए एक शेर बनवाया और उसे एक पिंजरे में बंद करवा दिया। इस पिंजरे को उसने एक दूत के द्वारा बादशाह अकबर के पास भेजा और कहलवा दिया कि यदि उनके दरवार में कोई बुद्धिमान व्यक्ति है तो इस शेर को बिना पिंजरा खोले ही निकाल दे, यदि ऐसा नहीं कर सके तो दिल्ली पर फारस के बादशाह का अधिकार हो जाएगा।
अकबर ने सारे दरवार में यह प्रश्न रखा कोई दरबारी इस समस्या का हल नहीं कर सका, बीरबल उस समय वहाँ नहीं थे। बादशाह को बहुत चिंता हुई, शान भी मिटटी में मिल जाएगी और राज्य भी हाथ से चला जाएगा। उसी समय बीरबल पहुँचे, बादशाह अकबर ने बीरबल के सामने भी यही प्रश्न रखा।
पहले तो बीरबल ने शेर को अच्छी तरह से देखा फिर एक गर्म लोहे की छड़ से उन्होंने थोड़ी देर में सारा शेर पिंजरे से गायब कर दिया। कारण यह था कि शेर मोम का बना था किन्तु धातु का मालूम पड़ता था। इस बात को बीरबल ने पहचान लिया। फारस का राजदूत वीरबल की चतुराई देखकर दंग रह गया और बादशाह अकबर बड़े प्रसन्न हुए।
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
This website uses cookies.