कानपुर देहात

बुजुर्ग ने अज्ञात कारणों के चलते लगाई फांसी,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

कानपुर देहात में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।मामला कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के उमरी बुजुर्ग का है।

यहां के रहने वाले रामसिंह पुत्र स्वर्गीय पंचम लाल उम्र करीब 62 वर्ष ने शनिवार सुबह अपने घर में दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान में रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली।जिसके चलते उसकी मौत हो गई।जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया।सूचना पर थाना प्रभारी अनिल कुमार मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे तथा घटना की जांच पड़ताल की।

तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी की मृत्यु हो चुकी है।मृतक के दो बेटे नरेश व सुनील हैं।सुनील राजकोट में रहता है।थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला फांसी का है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।जांचकर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात के किसानों के लिए सुनहरा मौका: बागवानी योजनाओं का लाभ उठाएं

कानपुर देहात: अब कानपुर देहात के किसान भी अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं! सरकार ने…

12 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उर्वरक समीक्षा बैठक सम्पन्न

कानपुर देहात: जनपद के किसानों को समय से, पर्याप्त मात्रा में तथा पारदर्शी व्यवस्था के…

26 minutes ago

कानपुर देहात में दूषित दूध और खोया पर शिकंजा, 9 नमूने जांच के लिए भेजे गए

कानपुर देहात में आम जनता को सुरक्षित दूध और दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए…

34 minutes ago

जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय लोधवा खेड़ा का औचक निरीक्षण किया

कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज गंगा बैराज क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय…

50 minutes ago

कानपुर में गंगा का कहर: जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, दिए तत्काल राहत के निर्देश

कानपुर नगर: गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कानपुर के कई निचले इलाकों में बाढ़…

1 hour ago

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया हरिशंकरी पौधरोपण

जालौन। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में आज “एक पेड़ मां…

3 hours ago

This website uses cookies.