G-4NBN9P2G16
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। डेरापुर थाना क्षेत्र के बड़ी कपासी गांव निवासिनी एक 54 वर्षीय बुजुर्ग महिला की रविवार सुबह छत की सफाई करते समय अचानक पैर फिसल जाने के चलते आंगन में गिरकर आई गंभीर चोटों के कारण मौके पर मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बड़ी कपासी गांव निवासिनी उर्मिला देवी पत्नी प्रह्लाद सिंह उम्र करीब 54 वर्ष रात्रि में हुई हल्की बारिश के कारण रविवार सुबह छत की सफाई कर रही थी कि तभी अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह छत से नीचे आंगन में गिर पड़ी।जिसके चलते सिर में आई गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर मृत्यु हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया तथा सूचना थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे के लेकर जांच पड़ताल की।तत्पश्चात एस आई केशव देव ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश के क्रम में व मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में एवं जिला प्रोबेशन… Read More
कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान अंतर्गत संबंधित अधिकारियों व बैंकर्स के साथ… Read More
कानपुर के शिवली कल्याणपुर मार्ग पर शुक्रवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।ऑटो कल्याणपुर से बैरी की तरफ जा… Read More
जालौन: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों… Read More
कानपुर देहात: जिला सेवायोजन कार्यालय कानपुर देहात एवं राजकीय आई०टी०आई० भोगनीपुर कानपुर देहात द्वारा दिनांक 12.09.2025 को स्थान राजकीय आई०टी०आई०… Read More
भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के एस डी पब्लिक स्कूल भोगनीपुर में आज स्वदेशी जागरण मंच के स्वावलंबी भारत अभियान के अन्तर्गत… Read More
This website uses cookies.