बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान हुई मौत, परिजन बेहाल
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुरगांव का मजरा प्रहलादपुर निवासी अज्ञात कारणों के चलते करेंट की चपेट में आई एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मंगलवार देर रात्रि कानपुर के उर्सला अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुरगांव का मजरा प्रहलादपुर निवासी अज्ञात कारणों के चलते करेंट की चपेट में आई एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मंगलवार देर रात्रि कानपुर के उर्सला अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
पोस्टमार्टम की विधिक कार्यवाही की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत प्रहलादपुर निवासिनी माया देवी पत्नी स्वर्गीय बादशाह उम्र करीब 65 वर्ष विगत कुछ समय पहले पति की मृत्यु हो जाने के चलते अपने छोटे पुत्र गंभीर के साथ रह रही थी।मंगलवार की सुबह वह अज्ञात कारणों से करेंट की चपेट में आने के चलते बुरी तरह झुलस गई थी।
जिसे उपचार हेतु पुखरायां सीएचसी लाया गया था।जहां पर हालत गंभीर देख डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था।जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में कानपुर के उर्सला अस्पताल के लिए रेफर किया था।
जहां उसका उपचार जारी था।देर रात महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।स्थानीय पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की विधिक कार्यवाही की जा रही है।वहीं सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.