G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात। रनिया क्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरों में बुढ़वा मंगल बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। बुढ़वा मंगल को लेकर मंदिर की भव्य सजावट की गई थी। इसी क्रम में रनिया क्षेत्र के आंट स्थित श्रद्धा व आस्था का केंद्र बालाजी मंदिर में बुढ़वा मंगल महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार किया गया था। प्रातः 4 बजे मंदिर के महंत पंडित अशोक अवस्थी, ट्रस्टी श्रीमती गीता अवस्थी ने मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए।
भक्तों ने बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ माथा टेक बालाजी महाराज के दर्शन किए। बुढ़वा मंगल महोत्सव को लेकर मंदिर की भव्य सजावट की गई थी। वही भंडारा दोपहर के समय शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। मंदिर में दर्शन के लिए सांसद देवेंद्र सिंह भोले, भाजपा नेता अनूप कुमार सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीरज सिंह गौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रनियां सुनील शर्मा, जिला पंचायत सदस्य पति राघवेंद्र सिंह लकी, अनुराग चतुर्वेदी, सुमित सिंह, विपिन अग्निहोत्री, विकास, सुमित अग्निहोत्री, नीतू पांडेय, भाजपा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष बाल जी शुक्ला, पत्रकार उपेंद्र अरोड़ा, रोहित त्रिपाठी, आशीष यादव, अंकित सिंह चौहान, सतीश कुमार आदि लोगों ने बालाजी महाराज के दर्शन कर मत्था टेक प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान दंगल भी आयोजित किया गया। जिसमें पहलवानों ने अपने-अपने दांव पेंच दिखाये।
दंगल का शुभारंभ मंदिर के महंत पंडित अशोक अवस्थी ने फीता काटकर किया। वही रनिया पड़ाव में बजरंग ट्रांसपोर्ट द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। ट्रांसपोर्ट संचालक भंडारा सुबह 11 बजे शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। भंडारे में स्थानीय लोगों तथा राहगीरों ने बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.