G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

होली के रंग, सुभासपा के संग: जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि ने मनाया मिलन समारोह

ग्राम पंचायत बेड़ामऊ, ब्लॉक मलासा, कानपुर देहात में होली के रंगों की छटा के बीच एक शानदार होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र में उत्साह की लहर दौड़ा दी। यह भव्य आयोजन प्रधान जिलेदार सिंह बंजारा के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कानपुर देहात: ग्राम पंचायत बेड़ामऊ, ब्लॉक मलासा, कानपुर देहात में होली के रंगों की छटा के बीच एक शानदार होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र में उत्साह की लहर दौड़ा दी। यह भव्य आयोजन प्रधान जिलेदार सिंह बंजारा के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। समारोह की रूपरेखा को पूर्व प्रधान रमेश सिंह बंजारा, मंडल मंत्री वकील सिंह बंजारा और तेज-तर्रार युवा लेखक अनिल बंजारा ने अपनी कल्पनाशीलता से सजाया। स्वागत का जिम्मा सूरज बंजारा, रामकुमार बंजारा, दिवान सिंह बंजारा, बबलू बंजारा, छतर सिंह बंजारा, सुरेंद्र सिंह, करण सिंह, विकास सिंह फौजी, विकास सिंह और संजय बंजारा ने बखूबी निभाया।

इस रंगारंग होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि सरदार प्रमोद सिंह केशावत ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथियों में जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा हरिनाम सिंह बंजारा और जिला महासचिव विनय कुमार कठेरिया की मौजूदगी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बेड़ामऊ गांव में होली के इस पावन अवसर पर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की ऐसी मिसाल देखने को मिली, जो हर किसी के दिल को छू गई।

कार्यक्रम में बंजारा समाज की उपलब्धियों का भी जश्न मनाया गया। गांव के कई नौजवान भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की शान बढ़ा रहे हैं। साथ ही, समाज के शिक्षक और पिछले साल बिहार में अध्यापिका पद पर चयनित एक बेटी ने शिक्षा के क्षेत्र में बंजारा समाज का परचम लहराया है। यह बेटी अब समाज को ज्ञान की रोशनी से जगमगाने का कार्य कर रही है।

समारोह के सबसे प्रेरणादायक पल तब आए, जब मुख्य अतिथि सरदार प्रमोद सिंह केशावत ने कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश राजभर के जीवन-दर्शन और पार्टी की नीतियों को भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया। उनके शब्दों ने बेड़ामऊ के हर नन्हे-मुन्ने से लेकर बड़ों तक को झूमने पर मजबूर कर दिया। सुभासपा की विचारधारा से प्रभावित हुए बिना कोई रह ही नहीं सका।

इस अवसर पर यह संदेश भी गूंजा कि बेड़ामऊ की पवित्र धरती से निकले नौजवान यदि ठान लें, तो कानपुर देहात की राजनीति में बंजारा समाज का डंका बज सकता है। वक्ताओं ने कहा, “नौजवानों को सही राह दिखाने वाला मार्गदर्शक मिल जाए, तो राजनीति हो या कोई और क्षेत्र, हर मंजिल उनकी मुट्ठी में होगी।” यह होली मिलन समारोह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि एकता, प्रेरणा और सामाजिक जागृति का जीवंत चित्र बनकर उभरा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

2 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

5 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.