महिला कार्मिक पिंक बूथ पर मतदान कराने की जिम्मेदारी को चुनौती के रूप में करें स्वीकार:-सीडीओ
नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सकुशल निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद कानपुर देहात के अन्तर्गत 02 नगर पालिका तथा 11 नगर पंचायत कुल 13 नगर निकायों में पूर्णतः महिलाओं द्वारा संचालित "पिंक पोलिंग बूथ बनाया जाना है।

- सीडीओ सौम्या की अध्यक्षता में "पिंक पोलिंग बूथ” हेतु नियुक्त किये गये महिला पीठासीन अधिकारी / महिला मतदान अधिकारी प्रथम तकनीकी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया
अमन यात्रा,कानपुर देहात। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सकुशल निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद कानपुर देहात के अन्तर्गत 02 नगर पालिका तथा 11 नगर पंचायत कुल 13 नगर निकायों में पूर्णतः महिलाओं द्वारा संचालित “पिंक पोलिंग बूथ बनाया जाना है। उसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में पोलिंग पार्टियों में नियुक्त किये गये महिला पीठासीन अधिकारी/महिला मतदान अधिकारी प्रथम को तकनीकी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्तादान किया गया।
ये भी पढ़े- सहायक कोषाधिकारी को सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई
मुख्य विकास अधिकारी ने महिला कार्मिकों से कहा कि पिंक बूथ पर मतदान कराने की जिम्मेदारी को चुनौती के रूप में स्वीकार करें। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के सन्देश को जन-जन तक पहुंचाए जाने के उद्देश्य से पिंक बूथ की स्थापना की गई है। उन्होंने महिला कार्मिकों से आहवान किया की वे अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों को ठीक से समझ लें, ताकि मतदान को निर्बाध ढंग से सम्पन्न कराने में कोई समस्या न आए। इससे इन बूथों पर महिलाएं बिना किसी हिचक के जाकर मतदान कर सकें। इस कदम से महिलाओं का मनोबल भी बढ़ेगा पिंक बूथ की विशेषता यह होगी कि यहां पर तैनात पोलिंग पार्टियों में सभी कार्मिक महिला होंगी। नगर निकायों में स्थापित किये जाने वाले पिंक बूथों को आकर्षक ढंग से सजाया भी जाएगा।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.