G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

बेसिक शिक्षा विभाग में मृतक आश्रितों के शैक्षिक अभिलेख मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने के सख्त निर्देश

बेसिक शिक्षा विभाग में मानव संपदा पोर्टल पर अभी तक सभी मृतक आश्रितों के अभिलेख अपलोड न होने पर प्रशासन सख्त है। 10 अक्टूबर 2022 तक मानव संपदा पोर्टल पर मृतक आश्रितों के अभिलेख अपलोड करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

कानपुर देहात : बेसिक शिक्षा विभाग में मानव संपदा पोर्टल पर अभी तक सभी मृतक आश्रितों के अभिलेख अपलोड न होने पर प्रशासन सख्त है। 10 अक्टूबर 2022 तक मानव संपदा पोर्टल पर मृतक आश्रितों के अभिलेख अपलोड करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।बेसिक शिक्षा विभाग में 24511 मृतक आश्रित अध्यापक, लिपिक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। उनमें से अधिकांश के शैक्षिक अभिलेख मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड नहीं हैं। पोर्टल पर किसी का हाईस्कूल का अंकपत्र नहीं तो किसी का प्रमाणपत्र नहीं, किसी का इंटर का अंकपत्र तो किसी का प्रमाणपत्र नदारद है।
इन आश्रितों को योग्यता के अनुसार अन्य विभागों में भेजे जाने की तैयारी चल रही है लेकिन शैक्षिक अभिलेख रोड़ा बने हैं। विभाग ने पोर्टल पर अभिलेख अपलोड करने की अवधि बढ़ा दी है। राज्य स्तरीय समीक्षा में सामने आया है कि 24511 मृतक आश्रितों में 9231 शिक्षक, 950 लिपिक व 14330 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। इनमें से 7019 कर्मचारियों की हाईस्कूल की मार्कशीट, 8786 का हाईस्कूल का प्रमाणपत्र, 8266 की इंटर की मार्कशीट, 10272 का
इंटर का प्रमाणपत्र पोर्टल पर अपलोड नहीं है। इसके अलावा 12800 कर्मियों के स्नातक का अंकपत्र, 18470 का स्नातक का प्रमाणपत्र (डिग्री) भी पोर्टल पर अपलोड नहीं है। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन कर्मियों की अर्हता संबंधी योग्यता बीएड, डीएलएड, बीटीसी है उन सभी कर्मियों ने भी अभिलेख अपलोड नहीं कराए हैं। ये कार्य अब 10 अक्टूबर 2022 तक अनिवार्य रूप से पूरा करें अन्यथा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। पहले भी कई बार समय दिया गया लेकिन तय समय में कार्य पूरा नहीं हो सका। ज्ञात हो कि बेसिक शिक्षा विभाग छात्र-छात्राओं से लेकर शिक्षक व कर्मचारियों का मानव संपदा पोर्टल पर डाटा बैंक तेजी से तैयार कर रहा है ताकि कामकाज में आसानी और रोजमर्रा की शिकायतों के निस्तारण में सहूलियत रहे और किसी भी प्रकार के फर्जीवाड़े की आशंका को समाप्त किया जा सके।
बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि जनपद में कुछ ही शिक्षकों, मृतक आश्रित कर्मचारियों, अनुदेशकों एवं शिक्षामित्रों के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक एवं बीएड / बीटीसी के दस्तावेज अपलोड होनी शेष हैं, सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दे दिए हैं ताकि सभी कर्मचारियों के शत प्रतिशत शैक्षिक प्रमाणपत्रों को मानव सम्पदा पोर्टल पर अपलोड करवाया जा सके।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

1 hour ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

5 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.