कानपुर देहात

बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन ने पकड़ी गति कल की तुलना में आज 500 उत्तर पुस्तिकाओं का अधिक मूल्यांकन

उत्तर प्रदेश परिषदीय कार्यालय प्रयागराज द्वारा निर्धारित हाई स्कूल मूल्यांकन केंद्र अकबरपुर इंटर कॉलेज में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन ने छठवें दिन गति पकड़ी है।

सुशील त्रिवेदी, अकबरपुर : उत्तर प्रदेश परिषदीय कार्यालय प्रयागराज द्वारा निर्धारित हाई स्कूल मूल्यांकन केंद्र अकबरपुर इंटर कॉलेज में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन ने छठवें दिन गति पकड़ी है। जब बीते दिवस की तुलना में आज 500 उत्तर पुस्तिकाएं अधिक जांची गई। कानपुर देहात के जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण चौधरी ने केंद्र का निरीक्षण करते हुए संतोष व्यक्त किया कि समय सीमा 2 अप्रैल तक संपूर्ण काम समाप्त कर लिया जाएगा।

उन्होंने मूल्यांकन की गति को परीक्षा निर्देशों के अनुकूल बताया। बताते चलें कि कानपुर देहात जनपद में इंटरमीडिएट परीक्षा की मूल्यांकन के लिए राजकीय बालिका विद्यालय पुखरायां को केंद्र बनाया गया है जबकि हाई स्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए अकबरपुर इंटर कॉलेज को जिम्मेदारी सौंप गई है। इस संबंध में मूल्यांकन केंद्र के सह प्रभारी महेश कुमार दीक्षित ने बताया कि बीते दिवस तक मूल्यांकन उत्तर पुस्तिकाओं का अवार्ड ब्लैंक परिषदीय कार्यालय प्रयागराज को प्रेषित कर दिया गया है और आज के अवार्ड ब्लैंक कार्यालय में डबल लाक में रखने हेतु जमा कर लिए गए हैं।

अगर आंकड़ों की बात करें तो अब तक 9188 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन की जा चुकी है और 98145 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन हेतु शेष रह गई है। यहां यह भी कहना उचित होगा कि आज जो पुस्तिकाएं मूल्यांकन की गई उनकी संख्या 29,403 है। जबकि बीते दिवस 25000 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन की गई थी।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने किया मेo पटेल इंटरप्राइजेज का भव्य श्रीगणेश!

पुखरायां (कानपुर देहात)। आज पुखरायां के विकास मानचित्र पर एक सुनहरी लकीर खिंची। मुहल्ला दीनदयाल…

7 hours ago

तपती दोपहर में ठंडक का एहसास: लाइफ एनजीओ की अनूठी पहल, बुद्ध पूर्णिमा पर श्रमिकों को मिला ‘खुशी का फल’

भोगनीपुर (कानपुर देहात)। चिलचिलाती धूप और झुलसाती गर्मी... ऐसे मौसम में राहत की एक ठंडी…

8 hours ago

कानून व्यवस्था के कुशल संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक ने किया फेरबदल

कानपुर देहात में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

8 hours ago

सिकंदरा में टीन शेड विवाद में लोहे की रॉड से हमला,पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर में टीन शेड को लेकर दो पक्षों…

10 hours ago

कानपुर देहात में लापता किशोर को पुलिस ने 6 घंटों में किया बरामद,परिजनों में लौटी मुस्कान

कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र में रविवार को मरुआ शाहजहांपुर गांव के चंद्रप्रकाश उर्फ…

11 hours ago

कानपुर देहात में प्रोजेक्ट नई किरण में आए 39 मामले

पुखरायां।रविवार को स्थानीय पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में प्रोजेक्ट नई किरण की शुरुआत पुलिस…

1 day ago

This website uses cookies.