G-4NBN9P2G16
घाटमपुर कानपुर नगर। सजेती थाना कैथा चौराहे के पास बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार अनियंत्रित होते हुए ट्रक से जा टकराये। घटना में बाइक चला रहे युवक के ऊपर ट्रक का पहिया चढ़ गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक में पीछे बैठा युवक और एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस जहानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां दूसरे बाइक सवार युवक को जिला अस्पताल कानपुर रेफर किया गया है। साइकिल सवार का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद में किया गया है। फतेहपुर जनपद जहानाबाद थाना क्षेत्र के बंथरा गांव निवासी शिव सिंह उर्फ दीपू यादव उम्र 35 वर्ष अपने साथी अशोक यादव उम्र 20 वर्ष पुत्र भूरा यादव के साथ किसी काम के चलते थाना क्षेत्र के कैथा चौराहा आए हुए थे।
जहां से वापस लौटते समय एक साइकिल सवार के सामने आ जाने के कारण साइकिल सवार को बचाने चलते ब्रेक लगा दी। तभी पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार अनियंत्रित होते हुए रोड में गिर गए। विपरीत दिशा से आ रहा ट्रक ने शिव सिंह को कुचल दिया। वहीं घटना में बाइक में बैठा अशोक और साइकिल सवार प्रेम नारायण सचान उम्र 60 वर्ष पुत्र स्वर्गीय बलदेव सचान घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद भिजवाया। वहीं मृतक शिव सिंह उर्फ दीपू का पंचायतनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बताया गया पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जे में लिया गया है साथ ही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया हैं। तहरीर के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
पुखरायां।कानपुर देहात में थाना रनियां पुलिस ने सोमवार को लापता हुए युवक को कड़ी मशक्कत कर महज कुछ ही घंटों… Read More
कानपुर देहात: मलासा ब्लॉक के प्रहलादपुर गांव में बुखार से हुई मौतों की खबर मिलने के बाद, स्वास्थ्य विभाग ने… Read More
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय दलित नाबालिग युवती के साथ दो वर्षों से… Read More
कानपुर देहात। समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी… Read More
कानपुर देहात। ग्राम्य विकास विभाग के आयुक्त और नोडल अधिकारी जी.एस. प्रियदर्शी ने सोमवार को कानपुर देहात का दौरा कर… Read More
अमन यात्रा ब्यूरो,कानपुर नगर। जनपद की विधनू ब्लॉक की रमईपुर ग्राम पंचायत अब सिर्फ स्वच्छता का नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता का… Read More
This website uses cookies.