कानपुर देहात

बौद्ध धम्म चेतना कार्यक्रम में उमड़ा उत्साह, 80 छात्राओं ने दी सामान्य ज्ञान परीक्षा

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के दयालताला गांव में चल रहे पांच दिवसीय विशाल बौद्ध धम्म चेतना जागरूकता सामाजिक परिवर्तन कार्यक्रम के तहत सोमवार को बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल के तत्वावधान में एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के दयालताला गांव में चल रहे पांच दिवसीय विशाल बौद्ध धम्म चेतना जागरूकता सामाजिक परिवर्तन कार्यक्रम के तहत सोमवार को बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल के तत्वावधान में एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्रीय प्रत्येक आयु वर्ग की 80 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए।

विद्यालय परिवार की ओर से प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को ड्राफ्ट या नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक चंद्रभान सिंह ने कहा कि भगवान बुद्ध ने पूरी दुनिया को सत्य और अहिंसा का संदेश दिया। उन्होंने जीवों पर दया करने और उनकी रक्षा करने का संदेश दिया। उन्होंने परोपकार और दीन दुखियों की सेवा को परमात्मा की सेवा बताया। आज का दिन उनके उपदेशों को अपनाने का है।

कार्यक्रम में शिक्षक विशाल, जयशंकर, आयोजक मंडल के ओ.पी., पवन कुमार, डॉक्टर विजय, अशोक कुमार, ज्ञान सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान बुद्ध के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना और सामाजिक परिवर्तन के लिए बौद्ध धम्म का प्रचार करना है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

14 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

16 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

16 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

16 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

16 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

16 hours ago

This website uses cookies.