G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कोई भी व्यक्ति अफवाह न फैलाएं : तनु उपाध्याय

रनियां थाना में शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कोई भी व्यक्ति अफवाह न फैलाएं

रनियां, संवाददाता ।  रनियां थाना में शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कोई भी व्यक्ति अफवाह न फैलाएं। पुलिस सभी पहलुओं पर नजर रख रही है। जिसमें सभी लोग सहयोग करें, जिससे कोई भी अराजकतत्व तक माहौल को खराब ना कर सके यह बात क्षेत्राधिकार अकबरपुर तनु उपाध्याय ने कहीं। बैठक क्षेत्राधिकारी अकबरपुर तनु उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आपसी सौहार्द भाईचारे के साथ स्थानीय मंदिरों में मनाए जाने दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। उपस्थित सभी स्थानीय लोगो से इस संबध में सुझाव लिए गए। सीओ ने कहा जो लोग 22 जनवरी को अयोध्या धाम जाने का कार्यक्रम बना रहे हैं वे लोग अभी न जाकर कार्यक्रम के बाद जाए। पहले जो लोग बाहर से आ रहे हैं उनको इस कार्यक्रम में शामिल होने दे। ताकि जिन लोगों का वहां जाने के लिए पास जारी किया गया है वे लोग आसानी से पहुंच सके। उन्होंने लोगों से अपील है कि सभी लोग 22 जनवरी को अपने गांव के मंदिर या घर पर उत्सव मनाएं। साथ ही कहा मकर सक्रांति के पर्व पर शांति बनाए रखे।

बैठक में एसओ रनियां महेंद्र पटेल, उप निरीक्षक देवेंद्र पाल, रंजीत कुमार, सूरजपाल सिंह के अलावा रनियां नगर पंचायत चेयरमैन विटान दिवाकर, प्रतिनिधि रामकिशोर दिवाकर, समाजसेवी विष्णु कुमार गुप्ता, प्रमेश मिश्र, विकाश सिंह, गुलबदन, रामू सिंह,मलखान सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

2 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

5 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.