ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात के कस्बा मूसानगर के रहने वाले धर्म कांटा संचालक ने भाई को मैसेज भेजकर यमुना नदी में छलांग लगा दी।भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने धर्म कांटा संचालक की तलाश कराई।युवक की चप्पल व शर्ट घाटमपुर में नदी के पास मिली हैं।गोताखोरों की मदद से सर्च आपरेशन जारी है।
मूसानगर के फत्तेपुर के रहने वाले रिजवान उम्र करीब 38 वर्ष धर्मकांटा चलाते हैं।रिजवान ने भाई इरफान के फोन पर यमुना नदी में कूदने का मैसेज डाल दिया।भाई का मैसेज देखकर इरफान घबरा गया तथा मामले की जानकारी पुलिस को दी।सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।जहां पर पुलिस को रिजवान का कोई भी सुराग नहीं मिला।आस पास के क्षेत्र में तलाश की तो रिजवान की टीशर्ट व चप्पल घाटमपुर क्षेत्र से निकल रही यमुना नदी के पास मिली।
इसके बाद पुलिस की तीन टीमें मूसानगर से घाटमपुर के बीच यमुना नदी में रिजवान की तलाश में जुट गई हैं।रिजवान की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह सुबह बाल कटवाने की बात कहकर घर से निकले थे,लेकिन दोपहर के बाद से उनका कुछ पता नहीं चल रहा था।भाई इरफान ने बताया कि वह कई दिनों से मानसिक तनाव में थे।घर में किसी से कोई बात नहीं कर रहे थे।थाना प्रभारी मूसानगर शिवनारायन सिंह ने बताया कि चप्पल और शर्ट घाटमपुर से बरामद हुआ है।घाटमपुर पुलिस के सहयोग से सर्च ऑपरेशन जारी है।गोताखोरों की मदद ली जा रही है।बहाव इतना तेज है कि अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
कानपुर देहात: अब कानपुर देहात के किसान भी अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं! सरकार ने…
कानपुर देहात: जनपद के किसानों को समय से, पर्याप्त मात्रा में तथा पारदर्शी व्यवस्था के…
कानपुर देहात में आम जनता को सुरक्षित दूध और दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए…
कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज गंगा बैराज क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय…
कानपुर नगर: गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कानपुर के कई निचले इलाकों में बाढ़…
जालौन। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में आज “एक पेड़ मां…
This website uses cookies.