G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

भाजपा कानपुर देहात ने सदस्यता अभियान में 2 लाख की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की: अशोक सिंह राजपूत

भारतीय जनता पार्टी के कानपुर देहात जिला प्रभारी अशोक सिंह राजपूत ने कहा है कि कार्यकर्ताओं के प्रयास से पार्टी ने 2 लाख से अधिक सदस्य बना लिए हैं, लेकिन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए और प्रयास करने की आवश्यकता है, जिसके लिए 30 अक्टूबर तक का समय निर्धारित किया गया है।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात: भारतीय जनता पार्टी के कानपुर देहात जिला प्रभारी अशोक सिंह राजपूत ने कहा है कि कार्यकर्ताओं के प्रयास से पार्टी ने 2 लाख से अधिक सदस्य बना लिए हैं, लेकिन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए और प्रयास करने की आवश्यकता है, जिसके लिए 30 अक्टूबर तक का समय निर्धारित किया गया है। श्री राजपूत जनपद में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस सम्बन्ध में मीडिया प्रभारी विकास मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात सक्रिय सदस्यता की बैठक भाजपा पार्टी कार्यालय माती में संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक पूनम संखवार ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जिले में भाजपा की सक्रिय सदस्यता प्रारंभ हो गई है। सक्रिय सदस्य बनने के लिए कम से कम 100 ऑनलाइन सदस्यता अनिवार्य है और अपने विधानसभा की सदस्यता 100 सदस्यों में से कम से कम 50 की संख्या में होनी चाहिए।अशोक सिंह राजपूत, जिला प्रभारी भाजपा ने कानपुर देहात जिला भाजपा कार्यालय पर सक्रिय सदस्यता कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में बताया कि 16 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा, जिसमें 1 से 4 नवंबर के बीच सक्रिय सदस्यता का सत्यापन तथा 5 नवंबर को जिले की सक्रिय सदस्यता सूची का प्रकाशन होगा।

जिला प्रभारी ने स्पष्ट करते हुए कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने एक ही विधानसभा में कम से कम 50 प्राथमिक सदस्य बनाए हैं, वह एक निर्धारित प्रोफार्मा भरकर नमो ऐप माइक्रो डोनेशन पोर्टल पर ₹100 जमा कर सक्रिय सदस्यता का फॉर्म प्राप्त कर मंडल अध्यक्ष के माध्यम से सक्रिय सदस्यता सत्यापन अधिकारी के पास जमा कर देंगे।जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने इसके पूर्व प्रथम और द्वितीय चरण के प्राथमिक सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि कानपुर देहात जिले में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सदस्यता नहीं हुई है। लक्ष्य के अनुरूप सदस्यता ना होने पर उन्होंने रोष प्रकट करते हुए 30 अक्टूबर तक बूथ सदस्यता तथा व्यक्तिगत सदस्यता के लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए कहा।

इसके पूर्व प्रस्तावना सदस्यता अभियान के जिला संयोजक बंसलाल कटयार ने सभी मंडल अध्यक्षों से मंडल गठन के लिए आवश्यक सदस्यता करने के लिए निर्देशित किया।अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों तथा संगठन के पदाधिकारी से अपने-अपने निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए 30 अक्टूबर तक सदस्यता बढ़ाए जाने की जानकारी दी और उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथों तथा व्यक्तिगत लक्ष्य पूर्ण करने के लिए कहा।बैठक में प्रमुख रूप से राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, रसूलाबाद विधायक पूनम शंखवार, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश सचान, राजेंद्र सिंह चौहान, मदन पांडे, राजेश तिवारी, श्याम सिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक विनोद कटयार, नीरज पांडे, बृजेंद्र सिंह, आर पी कुशवाहा, कमलेश कठेरिया, शिववीर भदौरिया, रागिनी भदोरिया, बाल जी शुक्ल, विद्या सागर त्रिपाठी, पूर्व सचिव कल्पना सक्सेना, रचना त्रिपाठी, श्यामू शुक्ल, श्याम बिहारी शुक्ल, विकास मिश्र (मीडिया प्रभारी) रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

30 minutes ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

1 hour ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

2 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

2 hours ago

शिक्षकों को न बनाएं राजनीतिक खेल का मोहरा

आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More

3 hours ago

बिग ब्रेकिंग: आयकर रिटर्न भरने के लिए आज एक और मौका

नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.