सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा है कि पार्टी विशाल सदस्यता अभियान प्रारंभ करने जा रही है जो दो चरणों में पूरा होगा। अभियान का पहला चरण 1 सितंबर से 25 सितंबर तथा दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के मध्य संपन्न कराया जाएगा जिसमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ पर दो सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है,इसके लिए सदस्यता शुल्क नमो ऐप के माध्यम से डिजिटली भुगतान किया जाएगा।इस अवसर पर जिला प्रभारी अशोक राजपूत, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला,जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ल,राजेंद्र सिंह चौहान, मदन पाण्डेय,डॉक्टर सतीश शुक्ल,श्याम सिंह सिसोदिया,बंश लाल कटियार, नीरज पाण्डेय, बृजेंद्र सिंह, जीतू त्रिपाठी के अतिरिक्त राम जी मिश्र, श्यामू शुक्ल उपस्थित रहे।
कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…
कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…
कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…
कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…
कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…
कानपुर नगर: कानपुर नगर में जिला जज चवन प्रकाश, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और जिला…
This website uses cookies.