भाजपा के जनसंपर्क अभियान के तहत देवेंद्र सिंह भोले ने अकबरपुर में उपलब्धियों भरा पत्रक किया वितरित
भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात में महा जनसंपर्क अभियान चला रही है इसी कार्यक्रम के अंतर्गत अकबरपुर रनिया सांसद देवेंद्र सिंह सिंह भोले ने अकबरपुर मंडल एवं रनिया मंडल में महा जनसंपर्क अभियान चलाया लोगों को जागरूक करने के लिए मोदी सरकार की उपलब्धियों भरा पत्रक लोगों को वितरित किए

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात में महा जनसंपर्क अभियान चला रही है इसी कार्यक्रम के अंतर्गत अकबरपुर रनिया सांसद देवेंद्र सिंह सिंह भोले ने अकबरपुर मंडल एवं रनिया मंडल में महा जनसंपर्क अभियान चलाया लोगों को जागरूक करने के लिए मोदी सरकार की उपलब्धियों भरा पत्रक लोगों को वितरित किए देवेंद्र सिंह भोले ने कहा 2014 में, पीएम मोदी ने शपथ ली थी कि उनकी सरकार का मंत्र “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” होगा और भाजपा सरकार ने “सेवा, सुशासन, गरीब” के आदर्श वाक्य के साथ जरूरतमंदों के कल्याण के लिए समर्पण के साथ लोगों की सेवा की। मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों की सेवा की, घर, शौचालय, राशन, कोविड महामारी के दौरान मुफ्त टीकाकरण, किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की। गरीब प्रत्येक निवासी को आयुष्मान योजना के तहत कवर किया गया है। हर समुदाय के युवाओं के लिए कई छात्रवृत्ति योजनाओं ने उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम बनाया है।मोदी ने पिछले नौ वर्षों के दौरान हर काम को पारदर्शिता के साथ गरीब कल्याण को समर्पित किया है। इससे पहले यूपीए सरकार पॉलिसी पैरालिसिस से जूझ रही थी; अब मोदी सरकार निर्णायक नीतियों के साथ काम कर रही है। इसने हर भारतीय का गौरव बढ़ाया है और हर कोने में विकास पहुंचा है। नए स्कूल, अच्छी तरह से सुसज्जित अस्पताल, गुणवत्ता वाली सड़कें, पानी, बिजली, राजमार्ग, सुरंगें, रिंग रोड, एम्स, मेडिकल कॉलेज बनवाए भारत, श्रेष्ठ भारत” का सपना आज साकार हो रहा है। दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्ष पीएम मोदी को ‘बॉस’ बता रहे हैं. सभी देशों ने पीएम मोदी को दुनिया के सच्चे नेता के रूप में स्वीकार किया है। “हमारी विदेश नीति आज सबसे अच्छी है। हमारी अर्थव्यवस्था आज सर्वश्रेष्ठ में से एक है, जिसे और मजबूत किया जा रहा है। स्टार्ट-अप के तहत स्वदेशी हथियार भारतीय रक्षा को मजबूत कर रहे हैं। आईटी और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में भारत आज दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल है। भारत को आज ‘शक्तिशाली राष्ट्र’ के रूप में पहचाना जाने लगा है।-20 बैठक के दौरान शक्तिशाली राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने यहां के सौहार्दपूर्ण वातावरण को देखने के लिए जम्मू-कश्मीर का दौरा किया। मोदी सरकार सभी समुदायों को भरोसे में लेकर उत्तर प्रदेश को खुशहाल बनाने के मिशन पर काम कर रही
फ्रांस को दंगों से बचाने के लिए यूरोपियन डॉक्टर प्रोफेसर एन जॉन कैम ने भारत से मांग करते हुए एक ट्वीट किया है. उन्होंने मांग की है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फ्रांस भेजना चाहिए, ताकि वहां दंगे से निपटा जा सके. उन्होंने भरोसा जताया है कि सीएम योगी 24 घंटे में दंगे को रोक देंगे. यह हमारी मोदी और योगी का कमाल है इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्रा भाजयुमो अध्यक्ष परवेश कटियार मंडल अध्यक्ष शिव विलास मिश्रा सुनील शर्मा गुड्डू मिश्रा महेश प्रजापत गोपाल सैनी केशव त्रिपाठी आदि रहे।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.