G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी व कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी व कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता का रनिया के विसायकपुर स्थित सेंगर रिसॉर्ट में भाजपा नेता अंशु तिवारी व धर्मेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र भेंट कर व फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

रनियां। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी व कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता का रनिया के विसायकपुर स्थित सेंगर रिसॉर्ट में भाजपा नेता अंशु तिवारी व धर्मेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र भेंट कर व फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। वही लगभग आधा घंटे तक रिसोर्ट में रुक कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान को लेकर दिशा निर्देश दिए।

कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभियान ऑनलाइन व ऑफलाइन तीन चरणों में चलेगा। अभियान के तहत घर-घर जाकर बृहद सदस्यता व रिक्शा चालक, मजदूर, व्यापारी तथा हर वर्ग के लोगों को सदस्य बनाने का काम आप लोग करें। जिससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक रविवार को अटल सदस्यता अभियान चलेगा। प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य तथा सक्रिय सदस्य के लिए 100 सदस्य व सभी कार्यकर्ता व पार्टी के नेता अधिक से अधिक सदस्य बनाएं। इस मौके पर जिला महामंत्री चंद्र कुमार, जिला मंत्री राकेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष बबलू कटियार, नगर पंचायत चेयरमैन/ उपाध्यक्ष अंशु त्रिपाठी, भाजपा नेता अंशु तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा, शिव बाबू गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बालजी शुक्ला, संजय पांडेय, नितिन कुशवाहा, साकेत पाल, बबलू सिंह चंदेल, आलोक कुशवाहा, राजन शुक्ला, निखिल सिंह सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

पदोन्नति और समायोजन के संबंध में राज्य सरकार को नोटिस जारी

राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More

20 minutes ago

कानपुर देहात में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ,भेजा गया अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More

25 minutes ago

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

28 minutes ago

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

54 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

57 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

57 minutes ago

This website uses cookies.