G-4NBN9P2G16
सुशील त्रिवेदी, अकबरपुर: भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान जोरों पर है और अकबरपुर मंडल में इस अभियान को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। आज, मंडल में एक नई पहल के तहत 50 से अधिक लोगों ने भाजपा के सक्रिय सदस्य बनने के लिए आवेदन दिये। इनमें कई अनुभवी नेता शामिल हैं, जिनमें पूर्व विधायक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, पूर्व सभासद और जिला पदाधिकारी शामिल हैं।
कौन-कौन हुए शामिल?
आज, मंडल अध्यक्ष शिव विलास मिश्रा एडवोकेट के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक और प्रत्याशी विधान सभा अकबरपुर रनिया राम प्रकाश कुशवाह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनूप सिंह, राम जी मिश्रा, रणविजय सिसौदिया, श्यामू शुक्ला, कुसुम लता कटियार, गुंजन पाल, गौपाल सैनी, राम जी तिवारी, मनी गुप्ता, सुप्रिया गुप्ता, पारस पांडे सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सदस्यता ग्रहण की।
मंडल अध्यक्ष का बयान
मंडल अध्यक्ष शिव विलास मिश्रा ने बताया कि आज इतने बड़े संख्या में सम्मानित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार से जुड़ना हमारे लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि वे पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
अभियान का उद्देश्य
यह सदस्यता अभियान पार्टी को और मजबूत बनाने और जनता के बीच पार्टी की पहुंच को बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। मंडल संयोजक सदस्यता आशीष दीक्षित और मंडल संयोजन सक्रिय सदस्यता श्याम बिहारी पांडे ने भी इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अकबरपुर मंडल में भाजपा सदस्यता अभियान को मिल रहा जबरदस्त समर्थन यह दर्शाता है कि पार्टी जनता के बीच लोकप्रिय है। इस अभियान के माध्यम से पार्टी और मजबूत होगी और आने वाले चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More
पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More
पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More
This website uses cookies.