G-4NBN9P2G16
सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा है कि योगी सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियां अद्वितीय हैं। इनका उत्सव शान से मनाया जाना चाहिए। यह उपलब्धियां हर कार्यकर्ता के लिए आन बान शान का प्रतीक है। श्रीपाल कानपुर देहात भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष रेणुका सचान के साथ अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात 8 वर्ष की उपलब्धियां का उत्सव अभियान कानपुर देहात में चलाया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कानपुर देहात में अभियान का जिला अध्यक्ष रेणुका सचान के साथ निरीक्षण किया क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा 6 अप्रैल 2025 को भाजपा का स्थापना दिवस है स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यालय की सजावट मिष्ठान का वितरण किया जाएगा कार्यालय एवं अपने-अपने घरों पर भाजपा का ध्वजारोहण किया जाएगा भाजपा की सफल यात्रा की प्रदर्शनी जिले में लगाई जाएगी 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा बूथ सदस्य पन्ना प्रमुख प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यों का एकत्रीकरण होगा 8 एवं 9 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन किया जाएगा प्रदेश से तीन वक्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक गांव चलो अभियान प्रारंभ होगा.
सार्वजनिक स्थानों पर जल निकायों पानी की टंकी तालाब की स्वच्छता होगी भाजपा के वरिष्ठ लोगों आपातकाल सेनानी व कार्य सेवकों का सम्मान किया जाएगा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा भारतीय जनता पार्टी का मुख्य उद्देश्य अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति का विकास करना है सबका साथ सबका विकास हमारा मुख्य उद्देश्य है मोदी एवं योगी सरकार देश को प्रगति के रास्ते पर ले जा रही है इस दौरान जिला अध्यक्ष रेणुका सचान विधानसभा प्रभारी डॉक्टर सतीश शुक्ला बबलू शुक्ला बृजेंद्र सिंह चौहान सत्यम सिंह चौहान सौरभ मिश्रा राम जी मिश्रा विकास मिश्रा जिला जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे।
कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
This website uses cookies.