फतेहपुर

भाजपा नेता की गाड़ी पर पथराव, शीशे टूटे

किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ा ग्राम पंचायत में रविवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब कंबल वितरण कार्यक्रम से लौट रहे भाजपा नेता की गाड़ी पर अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया।

विवेक सिंह, फतेहपुर: किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ा ग्राम पंचायत में रविवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब कंबल वितरण कार्यक्रम से लौट रहे भाजपा नेता की गाड़ी पर अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। इस हमले में भाजपा मंडल महामंत्री रवी तिवारी की गाड़ी के शीशे टूट गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

 

गढ़ा ग्राम पंचायत के पोखरी गांव में रविवार को स्थानीय विधायक कृष्णा पासवान द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री रवी तिवारी भी मौजूद थे। देर शाम जब विधायक कृष्णा पासवान का काफिला वापस लौट रहा था, तब अराजकतत्वों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में काफिले में शामिल रवी तिवारी की गाड़ी को नुकसान पहुंचा और उसके शीशे टूट गए।

 

मामले को लेकर चर्चा है कि कंबल वितरण के दौरान एक स्थानीय युवक ने अपने दरवाजे पर वितरण न होने को लेकर नाराजगी जताई थी और कहासुनी भी हुई थी।

 

किशनपुर थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

ट्रैफिक अलर्ट: कानपुर देहात में पुलिस भर्ती समारोह के लिए भारी वाहनों का मार्ग बदला

कानपुर देहात– उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों और सड़क एवं परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों के…

20 hours ago

कानपुर देहात: प्रेम और साथ का अनूठा अंत, 5 मिनट के अंतराल पर बुजुर्ग दंपति की मौत

कानपुर देहात के अकबरपुर नगर पंचायत के शिवाजी नगर (जमालपुर) में शुक्रवार शाम एक ऐसी…

2 days ago

तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर,युवक की मौत

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।एक…

2 days ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर गांव में…

2 days ago

कानपुर देहात: प्रेमिका को घायल कर प्रेमी ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

कानपुर देहात: कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने…

2 days ago

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त महेन्द्र प्रताप गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…

3 days ago

This website uses cookies.