G-4NBN9P2G16
सुशील त्रिवेदी , कानपुर देहात : भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात की सदस्यता कार्यशाला भाजपा पार्टी कार्यालय माती में संपन्न हुई इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने सहभागिता की महापुरुषों के चित्र के ऊपर पुष्प अर्पण किया कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा भाजपा ने सर्वप्रथम डिजिटल सदस्यता अभियान 2014 में किया था 2017 एवं 2019 2022 में भाजपा का सदस्य अभियान चलाया गया था पुनः राष्ट्रीय स्तर पर संगठन पर्व की घोषणा के साथ हम सभी की सदस्यता शून्य हो चुकी है। हम सब लोग पुनः डिजिटल माध्यम से सदस्य बनाएंगे प्रथम चरण का साधारण सदस्यता अभियान 1 सितंबर से 25 सितंबर 2024 तक चलेगा द्वितीय चरण सदस्यता अभियान 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सक्रिय की जाएगी।
भाजपा की सदस्यता डिजिटल माध्यम से की जाएगी सदस्यता व्हाट्सएप नंबर, नमो एप, क्यू आर कोड के माध्यम से होगी। 18 वर्ष से अधिक का आयु कोई भी भारतीय नागरिक जो भाजपा के मूल नियमों का पालन करता हो सदस्यता ले सकता है सदस्यता ऑनलाइन होगी जहाँ नेटवर्क की समस्या होगी वहाँ पेपर फार्म के द्वारा सदस्यता ली जा सकेगी। 3 साल पुराना कोई भी सदस्य सक्रिय सदस्यता ले सकता है प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने अनिवार्य होंगे। सक्रिय सदस्यता ₹100 शुल्क देकर नमो एक माध्यम से की जाएगी सदस्यता समापन के उपरांत 10 नंबर को एक रैली आयोजित की जाएगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा भाजपा विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की पार्टी हमारी पार्टी का मुख्य उद्देश्य डॉक्टर दीनदयाल के सिद्धांतों पर चलकर अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति का विकास करना है। जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता निष्कामित कार्यकर्ता है जनता के सुख और दुख में हमेशा साथ देकर पार्टी के मूल सिद्धांतों पर चलकर देश के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिला प्रभारी अशोक राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी, डॉ सतीश शुक्ला ,राजेंद्र सिंह चौहान, मदन पांडे, बंसलाल कटियार, श्याम सिंह सिसोदिया, नीरज पांडे, शिव वीर सिंह भदोरिया, बृजेंद्र सिंह, जीतू त्रिपाठी, रामजी गुप्ता, बालजी शुक्ल, रेणुका सचान, विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे।
कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में भेवान गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज… Read More
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में आईएएस अधिकारी मोनिका रानी को स्कूल शिक्षा का प्रभारी महानिदेशक नियुक्त किया… Read More
कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More
राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More
पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More
पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More
This website uses cookies.