G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है : अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

अमन यात्रा, कानपुर :  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।कानपुर के लाजपत भवन में राष्ट्रवादी खटिक विकास समिति के रजत जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षण संस्थाओं को बर्बाद कर दिया है। एक वीसी ने शिक्षण संस्थाओं में भारी भ्रष्टाचार किया। अब तक का सबसे भ्रष्ट वाइस चांसलर है। उसे भाजपा के लोग बचा रहे हैं।

सरकारी शिक्षण संस्थाओं में गरीबों के बच्चे पढ़ते है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने शिक्षा पर सबसे ज्यादा जोर दिया था। लेकिन भाजपा शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर रही है, जिससे गरीबों के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाय और आगे न बढ़े।अखिलेश यादव ने कहा कि आज प्रदेश में इतनी बेरोजगारी है, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। पढ़े-लिखे नौजवान रोजगार की उम्मीद छोड़ चुके हैं। वे घर बैठ गए हैं। भाजपा सरकार इन्वेस्टमेंट का झूठा दावा करती है। सरकार को जो भी टाई सूट में दिख गया उसे इन्वेस्टर समिट में बुला लिया, एमओयू कर लिए। इससे पहले भी लाखों-करोड़ों का एमओयू किया गया था लेकिन जमीन पर कुछ नहीं उतरा। किसी नौजवान को नौकरी नहीं मिली।

भाजपा स्मार्ट सिटी, गंगा सफाई, किसानों की आय दोगुना करने पर झूठ बोल रही है। शहरों में नाले भरे पड़े हैं। सीवर सफाई नहीं हुई। सड़कों पर सांड घूमते है। सीवर और नाले नदियों में गिर रहे हैं। क्या यही स्मार्ट सिटी है। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी सरेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने विधानसभा और विधानसभा के बाहर कई बार भाजपा सरकार से मांग की है कि वह टॉप टेन और टॉप 100 अपराधियों की सूची जारी करें। भाजपा सरकार सूची नहीं जारी कर रही है क्योंकि सूची में सबसे ज्यादा भाजपा से जुड़े अपराधियों के नाम है।अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस को क्षेत्रीय दलों को आगे करना चाहिए। क्षेत्रीय दल अपने-अपने राज्यों में बहुत मजबूत हैं, कई राज्यों में क्षेत्रीय दलों की सरकार हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ही भाजपा का विकल्प है।

श्री यादव ने कहा कि खटिक समाज की आबादी बड़ी संख्या में है, लेकिन गिनती नहीं हुई। इसलिए हम चाहते हैं जातीय जनगणना हो जाय। जिससे सभी को उनकी आबादी के हिसाब से हक और सम्मान मिल जाय। भाजपा सरकार बाबा साहब का संविधान बदलने का षड्यंत्र कर रही हैं। आरक्षण छीनने की साजिश हो रही है। सभी लोगों को एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से हटाना है। भाजपा सिर्फ अपने उद्योगपति मित्रों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर फेल है। गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व डीजी एस.एन. चक ने किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, विधायक अमिताभ बाजपेयी एवं पूर्व विधायक सतीश निगम की उपस्थिति उल्लेखनीय है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

पदोन्नति और समायोजन के संबंध में राज्य सरकार को नोटिस जारी

राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More

13 minutes ago

कानपुर देहात में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ,भेजा गया अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More

18 minutes ago

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

21 minutes ago

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

47 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

50 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

50 minutes ago

This website uses cookies.