कानपुर,अमन यात्रा । समाजवादी पार्टी महिला सभा की तेज तर्रार नगर सचिव शाहीन फातमा ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि वर्तमान सरकार जनता को सुरक्षा देने पर पूरी तरह नाकाम हुई है और प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। सपा महिला सभा नगर सचिव शाहीन फातमा ने कहा कि प्रदेश में बच्चियों और महिलाओं से होने वाली दरिंदगी के खिलाफ वर्तमान सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि प्रदेश बलात्कारियों का हब बन चुका है पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चली है। महिलाओं को सुरक्षा देने पर योगी सरकार पूरी तरह से विफल है। शाहीन फातमा ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के मन से कानून का डर समाप्त हो गया है पुलिस प्रशाशन न तो सुरक्षा दे पा रहा है। न ही कोई ठोस न्याय संगत कार्यवाही कर रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं की आवाज उठाना, दमन की राजनीति के खिलाफ संघर्ष करना , किसानों, व्यापारियों, और महिलाओं के हित की बात करना गलत है तो समाजवादी पार्टी का एक एक समर्पित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी इस बात से संकल्पित है की हम आवाज़ उठाने का काम करेंगे और दमन के खिलाफ लड़ेंगे और जो लोग हमारे अधिकारों का हनन करेंगे उनको मुंह तोड़ जवाब देने का काम करेंगे इस दौरान उनके महिला सभा की कई सम्मानित पदाधिकारी गण भी मुख्य रूप से मौजूद रही।
पुखरायां (कानपुर देहात) - रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय, पुखरायां के प्राचार्य और इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. हरीश कुमार सिंह को… Read More
कानपुर देहात - कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां… Read More
कानपुर देहात: जनपद के डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी के पास शनिवार सुबह कानपुर इटावा हाइवे किनारे एक युवक का… Read More
कानपुर देहात: आज जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील रसूलाबाद में किया गया, जिसकी अध्यक्षता स्वयं जिलाधिकारी कपिल… Read More
कानपुर देहात के अकबरपुर में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को विभिन्न क्षेत्रों… Read More
कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के सनिहापुर अहिरन गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की छः बकरियों… Read More
This website uses cookies.