भाजपा सिठमरा मंडल अध्यक्ष ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया
जनपद कानपुर देहात के डेरापुर ब्लाक क्षेत्र के सिठमरा मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने रक्षामंत्री राज नाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

- भाजपा मंडल अध्यक्ष ने रूरा नहर से झींझक तक 18 km की टू लेन रोड़ की मांग की
आनन्द शुक्ला, डेरापुर। जनपद कानपुर देहात के डेरापुर ब्लाक क्षेत्र के सिठमरा मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने रक्षामंत्री राज नाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान मंडल अध्यक्ष सिठमरा अखिलेश कुमार सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की साथ ही उन्हें क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया।रूरा नहर से झींझक तक 18 km मार्ग को टू लेन मार्ग की मांग की।
बता दें अखिलेश कुमार सिंह इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं व बधाई देने के लिए उनके आवास दिल्ली गए। डॉ राम शंकर कठेरिया को उनके जन्मदिन पर उनके आवास पहुंचकर बधाई व शुभकामनाएं दी।
इसी दौरान उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की इस दौरान उन्होंने शेती समस्याओं से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अवगत कराया तथा उनसे कुछ मांग भी की। वही उनके साथ गए महेश भदोरिया ने परौख में सैनिक स्कूल के लिए माननीय रक्षा मंत्री जी से आग्रह किया। जिससे क्षेत्रीय लोगों के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सके। इस अवसर पर उनके साथ रहे महेश सिंह भदौरिया, बाबूराम सिंह पूर्व प्रवक्ता, अखिलेश कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष, अखण्ड प्रताप सिंह, विस्तारक अविनाश उपाध्याय आदि।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.