कानपुर देहात

भाजपा सिठमरा मंडल अध्यक्ष ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया

जनपद कानपुर देहात के डेरापुर ब्लाक क्षेत्र के सिठमरा मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने रक्षामंत्री राज नाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

आनन्द शुक्ला, डेरापुर। जनपद कानपुर देहात के डेरापुर ब्लाक क्षेत्र के सिठमरा मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने रक्षामंत्री राज नाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान मंडल अध्यक्ष सिठमरा अखिलेश कुमार सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की साथ ही उन्हें क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया।रूरा नहर से झींझक तक 18 km मार्ग को टू लेन मार्ग की मांग की।

ये भी पढ़े-   69000 शिक्षक भर्ती में चयनित बीएड अभ्यर्थियों के विदाई के संकेत, सरकार ने ब्रिज कोर्स कराने से किया साफ मना

बता दें अखिलेश कुमार सिंह इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं व बधाई देने के लिए उनके आवास दिल्ली गए। डॉ राम शंकर कठेरिया को उनके जन्मदिन पर उनके आवास पहुंचकर बधाई व शुभकामनाएं दी।

इसी दौरान उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की इस दौरान उन्होंने शेती समस्याओं से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अवगत कराया तथा उनसे कुछ मांग भी की। वही उनके साथ गए महेश भदोरिया ने परौख में  सैनिक स्कूल के लिए माननीय रक्षा मंत्री जी से आग्रह किया। जिससे क्षेत्रीय लोगों के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सके। इस अवसर पर उनके साथ रहे महेश सिंह भदौरिया, बाबूराम सिंह पूर्व प्रवक्ता, अखिलेश कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष, अखण्ड प्रताप सिंह, विस्तारक अविनाश उपाध्याय आदि।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

ट्रैफिक अलर्ट: कानपुर देहात में पुलिस भर्ती समारोह के लिए भारी वाहनों का मार्ग बदला

कानपुर देहात– उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों और सड़क एवं परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों के…

19 hours ago

कानपुर देहात: प्रेम और साथ का अनूठा अंत, 5 मिनट के अंतराल पर बुजुर्ग दंपति की मौत

कानपुर देहात के अकबरपुर नगर पंचायत के शिवाजी नगर (जमालपुर) में शुक्रवार शाम एक ऐसी…

2 days ago

तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर,युवक की मौत

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।एक…

2 days ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर गांव में…

2 days ago

कानपुर देहात: प्रेमिका को घायल कर प्रेमी ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

कानपुर देहात: कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने…

2 days ago

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त महेन्द्र प्रताप गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…

3 days ago

This website uses cookies.