G-4NBN9P2G16
सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : आज मंडल मुक्तानगर के सैक्टर गौसगंज स्थित गुलाब राज दरवार गेस्ट हाउस में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के लोकसभा के संयुक्त सदन में दिये गये बजेट अभिभाषण पर आयोजित की गयी संगोष्ठी में सहभागिता करके पूर्व विधायक विनोद कटियार एवं पूर्व जिला महामंत्री विद्यासागर त्रिपाठी ने संबोधित किया, मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक आ.विनोद कटियार ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत काल में प्रवेश किया है जिसमें भारत के स्वर्णिम काल के संकल्प जुड़े हैं हमें आत्म निर्भर भारत का निर्माण करना है,वहीं विद्यासागर त्रिपाठी ने गोष्ठी को संबोधित करते हुये कहा कि वर्तमान मोदी जी की सरकार नें जल जीवन मिशन प्रारम्भ करके 11 करोड़ से अधिक परिवारों यो नल से जल, तीन लाख पचास हजार परिवारों को पक्के मकान एवं प्रधानमंत्री गरीब परिवार योजना से 80 करोड लोगों को फ्री खाद्यान दिया तथा इस योजना को आगे भी बढाने का कार्य किया जिसकी प्रशंसा पूरा विश्व कर रहा है करीब तीन करोड़ किसानो को राहत राशि प्रदान की जा रही है.
ये भी पढ़े- जन आरोग्य मेला : अलग-अलग रोग से पीड़ित कुल 81 मरीजों का किया गया उपचार
महिला सशक्तीकरण के लिए सुकन्या समृद्धि जैसी योजनाएं बनाई गयी और क्रियान्वित की जा रही हैं स्वच्छ भारत अभियान से महिलाओं में आत्म विश्वास बढा है,अयोध्या में श्रीराम मन्दिर निर्माण काशी में विश्वनाथ मन्दिर कारीडोर उज्जैन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में कारीडोर बनाने के साथ देश का नया संसद भवन भी बनकर तैयार हो रहा है रक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व सड़क मार्ग रेलवे लाइन मार्ग एयर पोर्ट सुरंगे आदि बनाकर देश की सीमाओं को सुरक्षित किया है तथा आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम आगे बढाये हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीरज पाण्डेप राजेन्द्र अग्रवाल राजू चौहान विनोद निषाद गोविन्द गुप्ता प्रांसू सर्मा अरविन्द अग्रवाल ईस्वर नाथ मिश्रा विनय द्विवेदी प्रदीप सिंह शैलेंद्र सिंह अंशुमान सिंह कृपा पाल बडे पाल आदि बडी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
This website uses cookies.