कानपुर देहात

भूमि विवाद से संबंधित मामलों में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर करायें निस्तारण: जिलाधिकारी

जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक सिंह  द्वारा ततहसील मैथा में लोगों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक, त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

कानपुर देहात। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक सिंह  द्वारा ततहसील मैथा में लोगों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक, त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 107 शिकायतें प्राप्त हुई, यह शिकायतें मुख्यतः रराजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत तथा अन्य से संबंधित रहीं।

जिलाधिकारी ने कहा कि समस्याओं/ शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर सभी अधिकारी विशेष ध्यान दें, शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर, मौके पर जाकर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये, छोटे-छोटे मामलों को भी गंभीरता पूर्वक लेकर आवश्यक कार्रवाही की जाय। तहसील समाधान दिवस के अवसर पर विभिन्न अन्य विभागों की शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष लोगों द्वारा रखी गई, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण  सुनिश्चित कराकर, निस्तारण आख्या से जिला प्रशासन को अवगत कराने के निर्देश दिये।

तहसील दिवस में पुलिस अधीक्षक बीबी जीटीएस मूर्ति द्वारा भी पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुना गया। वही जिलाधिकारी द्वारा तहसील परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया गया तथा स्टालों पर उपस्थित अधिकारियों  एवं कर्मचारियों को प्राप्त  हुई  शिकायतों/समस्याओं के निस्तारण के साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देने हेतु निर्देश दिए।  इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके सिंह, उप जिलाधिकारी मैथा, डीएफओ एक द्विवेदी, परियोजना अधिकारी आदि  जिला स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: प्रेम और साथ का अनूठा अंत, 5 मिनट के अंतराल पर बुजुर्ग दंपति की मौत

कानपुर देहात के अकबरपुर नगर पंचायत के शिवाजी नगर (जमालपुर) में शुक्रवार शाम एक ऐसी…

4 hours ago

तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर,युवक की मौत

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।एक…

6 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर गांव में…

7 hours ago

कानपुर देहात: प्रेमिका को घायल कर प्रेमी ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

कानपुर देहात: कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने…

7 hours ago

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त महेन्द्र प्रताप गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…

1 day ago

रसूलाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को दबोचा

कानपुर देहात : अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज,…

1 day ago

This website uses cookies.