कानपुर देहात

भूमि विवाद से संबंधित मामलों में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर करायें निस्तारण : जिलाधिकारी

जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक सिंह  द्वारा तहसील डेरापुर में लोगों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक, त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

ब्रजेन्द्र तिवारी, कानपुर देहात।  जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक सिंह  द्वारा तहसील डेरापुर में लोगों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक, त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 85 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें राजस्व की 45, पुलिस 15, विकास 6, विद्युत 10 तथा अन्य 09 शिकायतें रहीं।

ये भी पढ़े-   शिक्षक बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने तथा नेता समाज को बेहतर बनाने का निर्माण करते है : महेश त्रिवेदी

जिलाधिकारी ने कहा कि समस्याओं/ शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर सभी अधिकारी विशेष ध्यान दें, शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर, मौके पर जाकर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये, छोटे-छोटे मामलों को भी गंभीरता पूर्वक लेकर आवश्यक कार्रवाही की जाय। तहसील समाधान दिवस के अवसर पर विभिन्न अन्य विभागों की शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष लोगों द्वारा रखी गई, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण  सुनिश्चित कराकर, निस्तारण आख्या से जिला प्रशासन को अवगत कराने के निर्देश दिये।

इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा तहसील परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया गया तथा स्टालों पर उपस्थित अधिकारियों  एवं कर्मचारियों को प्राप्त  हुई  शिकायतों/समस्याओं के निस्तारण के साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देने हेतु निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके सिंह, उप जिलाधिकारी डेरापुर, क्षेत्राधिकारी डेरापुर, परियोजना अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

12 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

13 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

13 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

13 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

14 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

14 hours ago

This website uses cookies.