G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

भोगनीपुर थाने में नवरात्रि व दुर्गा पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील,अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी

पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली परिसर में दुर्गा पूजा नवरात्रि, दशहरा पर्वों को आज क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिकों और विभिन्न पूजा समितियों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्वों को शांतिपूर्ण व सौहाद्रपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई वहीं अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की बात कही गई।

क्षेत्राधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व आस्था और परम्परा से जुड़े हुए त्यौहार हैं,जिन्हें सभी समुदायों के लोग मिलजुलकर मनाते हैं।उन्होंने कहा कि नवरात्रि और दशहरा पर्व पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।पूजा समितियों से आग्रह किया कि वे नियमो का पालन करें और प्रशासन को समय समय पर सहयोग देते रहें।कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व आपसी भाईचारे और सौहाद्र बनाए रखने का त्यौहार है।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों और पूजा समितियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर पर्व को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।इस मौके पर नायब तहसीलदार सूर्यप्रकाश,एस एस आई सुषमा दीक्षित,एस आई वीरपाल,चौकी प्रभारी पुखरायां शोभित कटियार,बाजार रामलीला समिति अध्यक्ष अनिल कुमार बंसल,सुरेंद्र दीक्षित,शिवम् बाजपेई,अंकित सिंह,उमाशंकर,धर्मेंद्र कुमार,अमन कुमार,विकास, हिमांशु समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- जिलाधिकारी ने पीएम मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा अंतर्गत विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

प्रधानमंत्री जी का जीवन गरीबों की सेवा को समर्पित:राज्यपाल

कानपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में… Read More

4 minutes ago

कोआपरेटिव बैंक इम्प्लाइज यूनियन ने मनाया 54वां स्थापना दिवस

कानपुर देहात। कोआपरेटिव बैंक इम्प्लाइज यूनियन ने बुधवार को अपने कार्यालय पर 54वां स्थापना दिवस मनाया गया। यूनियन के संस्थापक… Read More

8 minutes ago

पूर्व शिक्षक देशराज यादव के गया प्रस्थान पर समाजसेवी मिलन यादव समेत ग्रामवासियों ने किया स्वागत सम्मान

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के जलपुरा गांव निवासी पूर्व शिक्षक देशराज यादव के गया प्रस्थान पर समाजसेवी मिलन यादव समेत ग्रामवासियों… Read More

40 minutes ago

कानपुर देहात में महिला ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। देवराहट थाना क्षेत्र के गौरी गांव में एक विवाहिता ने घरेलू… Read More

43 minutes ago

कानपुर देहात के डीएम और सीडीओ का सम्मान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया प्रशंसा पत्र

कानपुर देहात: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज कानपुर देहात के जिलाधिकारी कपिल सिंह और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) लक्ष्मी एन.… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात : ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का शानदार आगाज

  कानपुर देहात। केंद्र सरकार के 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत बुधवार को कानपुर देहात में… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.