G-4NBN9P2G16
सुनीत श्रीवास्तव, पुखरायां: केंद्र सरकार द्वारा अधिवक्ता अधिनियम 1961 में प्रस्तावित संशोधन बिल के विरोध में आज बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर बार एसोसिएशन भोगनीपुर, कानपुर देहात ने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम जन्म सिंह यादव एडवोकेट ने की। अधिवक्ताओं ने विधेयक को उनके अधिकारों पर कुठाराघात बताते हुए सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन में शामिल हुए प्रमुख अधिवक्ता
विरोध प्रदर्शन में बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव सिंह यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कटियार, महामंत्री बलीमुद्दीन शेख, संयुक्त मंत्री ध्रुव कुमार निषाद, कोषाध्यक्ष शिव मोहन सिंह यादव, पुस्तकालय अध्यक्ष चंद्रशेखर आर्य, एडिटर आदर्श सचान, पूर्व महामंत्री अतर सिंह यादव सहित रविनारायण दुबे, संतोष सचान, असीम खान, बालक राम पाल, रामविलास पास, ब्रजभान सचान, लक्ष्मी नारायण, उमाशंकर यादव, सत्येंद्र सिंह, अनिल मेहरोत्रा, अनादि मिश्रा, अखिलेश यादव, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, अनुराग यादव, जागेश्वर प्रताप सिंह और शोभित मेहरोत्रा जैसे प्रमुख अधिवक्ता शामिल रहे।
विधेयक को बताया अधिवक्ताओं के हितों के खिलाफ
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम जन्म सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तैयार किया गया यह संशोधन बिल अधिवक्ताओं की स्वतंत्रता और अधिकारों को कमजोर करने वाला है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसे वापस नहीं लिया गया तो अधिवक्ता समुदाय व्यापक आंदोलन के लिए तैयार है। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अपनी नाराजगी व्यक्त की।
यह प्रदर्शन कानपुर देहात के भोगनीपुर में अधिवक्ताओं के बीच गहरे असंतोष को दर्शाता है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और बड़े स्तर पर विरोध की संभावना को बल देता है।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.