कानपुर देहात

भोगनीपुर में जनसमस्याओं का निस्तारण: उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी ने सुनीं फरियादें

भोगनीपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी सर्वेश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी संजय कुमार सिंह ने जनसमस्याओं को सुना और उनका समाधान करने के निर्देश दिए।

पुखरायां। शनिवार को भोगनीपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी सर्वेश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी संजय कुमार सिंह ने जनसमस्याओं को सुना और उनका समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कुल 124 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया गया।

आवारा जानवरों से परेशान किसान पहुंचे
समाधान दिवस के दौरान आवारा जानवरों का मुद्दा मुख्य रूप से छाया रहा। मूसानगर क्षेत्र के कछगांव, चौकी, इमलिया, और सराय जैसे गांवों से करीब आधा सैकड़ा किसानों ने तहसील पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं। किसानों ने बताया कि गांवों में करीब 500 आवारा गौवंश उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान रातभर जागकर अपनी फसल की रक्षा करने को मजबूर हैं और कई बार इन जानवरों के कारण दुर्घटनाओं का सामना भी करना पड़ता है।

उपजिलाधिकारी ने दिया आश्वासन
किसानों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उपजिलाधिकारी सर्वेश कुमार सिंह ने निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों का फीडबैक भी लिया जाएगा।

अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद
इस अवसर पर नायब तहसीलदार सूर्यप्रकाश, खंड विकास अधिकारी अमरौधा गजेंद्र तिवारी, खंड विकास अधिकारी मलासा संजू सिंह, एडीओ पंचायत मलासा आदित्य शुक्ला, उपखंड अधिकारी आर के वर्मा, एडीओ आईएसबी बलवीर प्रजापति, पंचायत सचिव मधुलता आदित्य, चकबंदी अधिकारी सी बी सिंह, ईओ पुखरायां अजय कुमार, थाना प्रभारी बरौर कालीचरन कुशवाहा, थाना प्रभारी देवराहट ललिता मेहता, थाना प्रभारी मूसानगर शिवनारायन सिंह,राजस्वकर्मी प्रतीक बाजपेई सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी ने कहा कि हर शिकायत का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाएगा और इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने उपस्थित फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

8 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

10 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

10 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

10 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

10 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

11 hours ago

This website uses cookies.