G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

मंगलपुर पुलिस ने पकड़े दो गांजा तस्कर

चेकिंग के दौरान 1.25 किलो गांजा और एक कार जब्त

राहुल कुमार/झींझक: कानपुर देहात पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने का अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत, पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।बीती शाम, झींझक-चिरखिरी मार्ग पर पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। तभी औरैया की तरफ से आ रही एक सफेद मारुति बलेनो कार (नंबर UP 77 AS 2215) को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर पिछली सीट पर रखे दो बंडलों से कुल 1 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस गांजे की कीमत लगभग ₹18,000 बताई जा रही है।

पुलिस ने गाड़ी में सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की, जिन्होंने अपनी पहचान आशुतोष यादव (22), निवासी बिल्हौर रोड, रसूलाबाद और विवेक कंजड़ (28), निवासी थाने के पीछे, रसूलाबाद के रूप में बताई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, तस्करी में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़े- आरटीई प्रवेश में अभिभावक अब नहीं कर पाएंगे धांधली

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

अकबरपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गणेश पूजन व मुकुट पूजन का कार्यक्रम हुआ संपन्न

अमन यात्रा ब्यूरो,सुशील त्रिवेदी।अकबरपुर में श्री रामलीला समिति की ओर से शांति और समृद्धि के देवता गणेश भगवान का पूजन… Read More

2 minutes ago

डीसीएम चोरी के 18 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र में 18 दिन पहले हुई डीसीएम चोरी की घटना का पुलिस… Read More

15 minutes ago

आरटीई प्रवेश में अभिभावक अब नहीं कर पाएंगे धांधली

कानपुर देहात। आरटीई के तहत अलाभित और दुर्बल वर्ग के बच्चों के निजी स्कूलों में नि:शुल्क दाखिले के लिए होने… Read More

2 hours ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने किया ‘स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ

कानपुर देहात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में चल रहे “सेवा पखवाड़ा” अभियान के तहत, कानपुर देहात… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में पशु आहार चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात:  कानपुर देहात की रनियाँ पुलिस ने एक बड़ी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार

कानपुर देहात: कानपुर देहात पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.