जालौनउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्यों का जायजा लिया

मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व अपर जिलाधिकारी(वि०/रा०) संजय कुमार ने संयुक्त रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रामपुरा, पचनदा आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Story Highlights
  • मंडलायुक्त ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत सामग्री वितरित की
  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जारी, मंडलायुक्त ने की समीक्षा

उरई। मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व अपर जिलाधिकारी(वि०/रा०) संजय कुमार ने संयुक्त रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रामपुरा, पचनदा आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तहसील माधौगढ़, रामपुरा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र वासियों को राहत सामग्री का वितरण किया और कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई राहत सामग्री आप तक पहुंचाई जा रही है आप लोगो को घबराने की जरूरत नही है, प्रदेश सरकार जिला प्रशासन आपके साथ है।

j1

राहत शिविर केम्प परिसर में ही ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया है, उन्होंने ग्रामवासियो से कहा कि बीमारियों से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है, मेडिशन किट उपलब्ध कराई जा रही है, आपको बेहतर स्वास्थ्य के लिए उन दवाइयों का प्रयोग करना है। उन्होंने कम्युनिटी किचिन में बन रहे खाने को स्वयं चखकर खाने की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में हर संभव मदद का प्रयास किया जाए साथ ही कहा कि खाने की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

मंडलायुक्त ने कहा कि जनपद जालौन के लगभग 20 गांव बाढ़ में है लेकिन अभी तक कोई जनहानि और पशुहानि नही हुई है। जिला प्रशासन की मदद से उनको सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया। जिला प्रशासन द्वारा बहुत ही अच्छी व्यवस्था की गई है सभी जगह कम्युनिटी किचिन चल रही है। उन्होने कहा कि अभी पानी का स्तर घट रहा है लगभग स्थिति सामान्य है।

photo 5 1 8 scaled

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र जहां पानी में डूबने से फसलों को हुए नुक़सान की भरपाई हेतु प्रारंभिक सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। लगभग जनपद में 2150 एकड़ भूमि पर कृषि के प्रभावित होने की आशंका है। जिलाधिकारी ने सभी लेखपालों को फसलों में हुए नुकसान के सर्वे का आदेश दिया गया है। लेखपाल विस्तृत सर्वे रिर्पोर तैयार कर कृषि बीमा योजना और राहत मद से कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

photo 6 1 9 scaled

वहीं जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता पर पशुओं को भूसा व टीकाकरण का कार्य भी तेजी से सुनिश्चित करेंगे, जिससे पशुओं को गंभीर बीमारियों से बचाया जा सके।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी सुरेश कुमार पाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र देव शर्मा, क्षेत्राधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading