G-4NBN9P2G16
कालपी,जालौन: झांसी मंडल के मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे ने आज जालौन जिले के कालपी कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली परिसर का गहन निरीक्षण किया, जिसमें थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष आदि शामिल थे।
मंडलायुक्त ने मालखाने में रखे गए माल मुकदमाती के व्यवस्थित रख-रखाव और शीघ्र विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराध, मालखाना, हिस्ट्रीशीटर और त्योहार रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की भी समीक्षा की गई। महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए महिला पुलिस कर्मचारियों को फरियादियों के साथ सौम्य व्यवहार करने और उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। आगामी त्योहारों को देखते हुए उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए और पुलिस कर्मचारियों को सतर्क रहने को कहा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, उप जिलाधिकारी सुशील सिंह, क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार, कोतवाल आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।
पुखरायां।कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के ज्योति गांव में शनिवार शाम एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।परिणामस्वरुप… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के सरौटा द्वितीय में एक युवक को जहरीले कीड़े ने डस लिया।जिसे पुखरायां सीएचसी… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात में टप्पेबाजी का एक मामला सामने आया है।डेरापुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बुजुर्ग… Read More
कानपुर देहात: कानपुर देहात के गिरधरपुर गांव में आज एक अनोखा नजारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री के 'मन की बात'… Read More
कानपुर देहात: कानपुर देहात में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।… Read More
कानपुर देहात। सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले ने देशभर के लाखों शिक्षकों की नींद उड़ा दी है। कोर्ट ने आदेश… Read More
This website uses cookies.