G-4NBN9P2G16
जालौन

मंडलायुक्त ने छौंक गौशाला का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं से हुए संतुष्ट

झांसी मंडल के मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे ने आज जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के साथ उरई के ग्राम छौंक स्थित गौशाला का निरीक्षण किया।

जालौन: झांसी मंडल के मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे ने आज जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के साथ उरई के ग्राम छौंक स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में गोवंशों के लिए पानी, भूसा, हरा चारा और अन्य खाद्य पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की।

मंडलायुक्त ने गौशाला में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था देखकर संतोष व्यक्त किया और निर्देश दिए कि समय-समय पर पशु चिकित्सक गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण करते रहें। उन्होंने गौशाला में लगे भूसा घर पर चरही और मुख्य द्वार पर सीसीटीवी कैमरों का भी निरीक्षण किया। बीमार गोवंश की सूचना पशु चिकित्सा अधिकारी को देने के निर्देश दिए गए।

मंडलायुक्त ने गौशाला में भूसे के स्टॉक और रखरखाव का भी जायजा लिया और परिसर में मौजूद गायों को अभिलेख से मिलान किया। उन्होंने निर्देश दिए कि गौशाला में संरक्षित गौवंश और उनके बछड़ों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए और पशु चिकित्सक नियमित रूप से उपचार के लिए भ्रमण करते रहें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, प्रभारी जिला विकास अधिकारी महेंद्र चौबे मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मनोज अवस्थी, जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने चलाई तबादला एक्सप्रेस

अमन यात्रा ब्यूरो, कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने जनपद कानपुर देहात में कानून व्यवस्था के कुशल संचालन… Read More

3 hours ago

रसूलाबाद में रिंद नदी में डूबे किशोर का शव मिला

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रतनपुर में रिंद नदी में बीते शनिवार को नहाते समय डूबे एक किशोर… Read More

4 hours ago

चौकी इंचार्ज शेर सिंह की सूझबूझ से खुला 11 महीने पुराने हत्याकांड का राज, बेबस माँ को मिला न्याय

हत्या के बाद लक्ष्मी ने बच्चों के सामने कहा, “पापा नशे में मारपीट करते थे, उनका मरना जरूरी था।” कानपुर।… Read More

5 hours ago

कानपुर देहात में लाइसेंसी बंदूक से की गई फायरिंग मामले में पांच के खिलाफ केस दर्ज

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के ज्योति गांव में बीती शनिवार की शाम दो पक्षों के बीच मामूली विवाद… Read More

6 hours ago

राजपुर में नहर में मिला अज्ञात शव,पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर नहर में रविवार को एक अज्ञात शव मिला है। सूचना पर पहुंची… Read More

6 hours ago

अंडरलोड गाड़ियां चलाने की मांग को लेकर ट्रक यूनियन के सदस्य सीएम से मिलेंगे

कानपुर देहात। अंडरलोड गाड़ियां चलाने की अपनी मुख्य मांग को लेकर कानपुर देहात समेत कई जिलों की ट्रक यूनियनों के… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.