उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
मंडलायुक्त ने मण्डल के समस्त जनपदो के जिलाधिकारीयों एवं मुख्य विकास अधिकारीयों के साथ शासन के शीर्ष प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की, समीक्षा
मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंडल के समस्त जनपदों के जिलाधिकारियों एवं मुख्य विकास अधिकारियो के साथ शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के 37 कार्यक्रमो, मा0 मुख्यमंत्री की घोषणा से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति, रुपए 50 लाख एवं उससे अधिक धनराशि की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की गयी।

- जनपद कानपुर देहात शासन के शीर्ष प्राथमिकता वाले विकास कार्यों में अव्वल
कानपुर देहात,अमन यात्रा : मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंडल के समस्त जनपदों के जिलाधिकारियों एवं मुख्य विकास अधिकारियो के साथ शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के 37 कार्यक्रमो, मा0 मुख्यमंत्री की घोषणा से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति, रुपए 50 लाख एवं उससे अधिक धनराशि की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में आयुक्त महोदय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की प्रगति में सुधार लाएं एवं शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये।
आयुक्त महोदय द्वारा कानपुर मंडल के सभी जनपदों की प्रगति की समीक्षा की गयी। जिसमे कानपुर देहात की प्रगति समस्त 37 बिन्दुओं पर अतिउत्तम पायी गयी ,जनपद कानपुर देहात वर्तमान की प्रगति में प्रथम स्थान पर पायी गयी । आयुक्त महोदय द्वारा निर्देश दिए गए कि जिन योजनाओं में प्रगति अत्यंत कम है उनमे शीघ्र सुधार करते हुए प्रगति लाये ।

मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के 37 कार्यक्रमो एवं मा0 मुख्यमंत्री महोदय की घोषणा से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति, की निरंतर समीक्षा करने से जनपद कानपुर देहात की अन्य जनपदों के सापेक्ष अच्छी प्रगति पाई गयी। वही बैठक में अन्य बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.