मकरंदापुर विद्यालय में विश्व वानिकी दिवस धूमधाम से मनाया गया
आर.डी.बी.डी इंटर कॉलेज मकरंदापुर में वन विभाग द्वारा विश्व वानिकी दिवस का आयोजन किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी ए.के. द्विवेदी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

- वन विभाग ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक, वृक्षारोपण का संदेश दिया
मकरंदापुर, कानपुर देहात: आर.डी.बी.डी इंटर कॉलेज मकरंदापुर में वन विभाग द्वारा विश्व वानिकी दिवस का आयोजन किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी ए.के. द्विवेदी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
वन संरक्षण का महत्व:
कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय वनाधिकारी भोगनीपुर, स्वामीदीन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नदियों के साथ-साथ वनों का संरक्षण करना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पर्यावरण और नदी संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अभियानों में सभी से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि वनों से ही नदियां सुरक्षित हैं और नदियों से हम लोग फसलों की सिंचाई करते हैं।
नदी संरक्षण के प्रति जागरूकता:
जिला परियोजना अधिकारी, जिला गंगा समिति कानपुर देहात ने छात्राओं को नदी और पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि नदियां हमारी धरोहर हैं और इनका संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने छात्रों से नदी के घाटों पर प्लास्टिक का प्रयोग न करने, नदियों में मूर्ति विसर्जन और हवन पूजन सामग्री प्रवाहित न करने का आग्रह किया।
जन्मदिन पर वृक्षारोपण का संदेश:
वरिष्ठ पत्रकार और समाज सेवी डॉ. अनूप सचान ने सभी छात्रों से अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाने की अपील की। उन्होंने छात्रों को नदी और पर्यावरण संबंधित स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।
उपस्थित अधिकारी और शिक्षक:
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती विभा सचान, अध्यापक रामेंद्र सिंह, अध्यापक उमेश कुमार, अध्यापक अल्केश सिंह, भोगनीपुर रेंज से वन दरोगा का शिप्रा सचान, वन दरोगा अमित कुमार, वन दरोगा रामचंद्र जी और विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.