कानपुर देहात

मकर संक्रांति पर्व : राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने जरूरतमंद लोगों को लगभग 5000 कंबल वितरित किए

मकर संक्रांति पर सोमवार को रनिया नगर पंचायत के खानचंद्रपुर में निर्माणाधीन परशुराम मंदिर परिसर में विशाल खिचड़ी भोज तथा कंबल वितरण का कार्यक्रम सदर विधायक राजमंत्री प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी द्वारा आयोजित किया गया। कंबल वितरण तथा खिचड़ी भोज में भारी भीड़ उमड़ी।

रनियां, संवाददाता । मकर संक्रांति पर सोमवार को रनिया नगर पंचायत के खानचंद्रपुर में निर्माणाधीन परशुराम मंदिर परिसर में विशाल खिचड़ी भोज तथा कंबल वितरण का कार्यक्रम सदर विधायक राजमंत्री प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी द्वारा आयोजित किया गया। कंबल वितरण तथा खिचड़ी भोज में भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ गरमा गरम खिचड़ी खिलाई। कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री व पूर्व सांसद में जरूरतमंद लोगों को लगभग 5000 कंबल वितरित किए।

मकर संक्रांति पर्व पर विभिन्न अनुष्ठान होते हैं। कई जगह पतंग उड़ाई जाती है। दाल चावल की खिचड़ी दान की परंपरा है। वहीं सोमवार को मकर संक्रांति के पर्व पर रनिया नगर पंचायत के खानचंद्रपुर रोड में निर्माणाधीन परशुराम मंदिर परिसर में विशाल कंबल वितरण तथा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी व राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कार्यक्रम में आए हुए लोगों को बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ खिचड़ी खिलाई तथा बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने जरूरतमंद लोगों को लगभग 5000 कंबल वितरित किए। राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने लोगों को सर्दी से बचने का जिम्मा उठा रखा है, और क्षेत्र में जगह-जगह कैंप लगाकर गरीबों को कंबल वितरण करने का कार्य कर रहे हैं।

साथ ही सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध कराते नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि पूर्व में राम जानकी महाविद्यालय बैरी सवाई में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वर्षी के द्वारा 10000 लोगों को कंबल वितरण किए गए थे। वहीं राज्य मंत्री द्वारा बताया गया कि अकबरपुर रनिया विधानसभा में जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों को कंबल वितरण किए जाएंगे। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान महेश तिवारी, सोनू मिश्रा, गौरव शुक्ला ,ऋषभ शुक्ला ,श्रेष्ठ दीक्षित ,गर्व शुक्ला ,कृष्णा गौतम ,धर्मेंद्र कुशवाहा ,अरुण तिवारी ,दुर्गा प्रसाद द्विवेदी ,अंशु तिवारी ,सोनू मिश्रा ,सुरेश बाबा तिवारी ,नितिन कुशवाहा ,उमा द्विवेदी, सिमा , कामिनी ,राजकुमारी ,नीतू पांडेय ,विवेक शर्मा ,अरुण शर्मा , शिवकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…

54 minutes ago

कानपुर देहात में युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रूरा थाना क्षेत्र के सूतनपुरवा गांव…

2 hours ago

साइबर फ्रॉड: रसूलबाद पुलिस ने पीड़ित को वापस दिलाए 30,000 रुपये

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में…

2 hours ago

सरकारी अधिकारी से बदसलूकी और गाली-गलौज के मामले में आरोपी निसार सिद्दीकी दोषी करार, लगा जुर्माना

कानपुर देहात: भोगनीपुर पुलिस स्टेशन में 2015 में दर्ज एक मामले में, आरोपी निसार सिद्दीकी…

2 hours ago

कुर्कशुदा मकान की नीलामी 28 अगस्त को, इच्छुक करें प्रतिभाग

कानपुर देहात: तहसीलदार अकबरपुर ने बताया कि सूक्ष्म एवं लघु उद्यम फैसिलिटेशन काउंसिल, कानपुर से…

3 hours ago

लखनऊ में 26 से 28 अगस्त तक ‘रोजगार महाकुंभ’, 1 लाख से अधिक युवाओं को मिलेगा मौका

कानपुर देहात: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है!…

3 hours ago

This website uses cookies.