G-4NBN9P2G16
रनियां, संवाददाता । मकर संक्रांति पर सोमवार को रनिया नगर पंचायत के खानचंद्रपुर में निर्माणाधीन परशुराम मंदिर परिसर में विशाल खिचड़ी भोज तथा कंबल वितरण का कार्यक्रम सदर विधायक राजमंत्री प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी द्वारा आयोजित किया गया। कंबल वितरण तथा खिचड़ी भोज में भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ गरमा गरम खिचड़ी खिलाई। कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री व पूर्व सांसद में जरूरतमंद लोगों को लगभग 5000 कंबल वितरित किए।
मकर संक्रांति पर्व पर विभिन्न अनुष्ठान होते हैं। कई जगह पतंग उड़ाई जाती है। दाल चावल की खिचड़ी दान की परंपरा है। वहीं सोमवार को मकर संक्रांति के पर्व पर रनिया नगर पंचायत के खानचंद्रपुर रोड में निर्माणाधीन परशुराम मंदिर परिसर में विशाल कंबल वितरण तथा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी व राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कार्यक्रम में आए हुए लोगों को बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ खिचड़ी खिलाई तथा बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने जरूरतमंद लोगों को लगभग 5000 कंबल वितरित किए। राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने लोगों को सर्दी से बचने का जिम्मा उठा रखा है, और क्षेत्र में जगह-जगह कैंप लगाकर गरीबों को कंबल वितरण करने का कार्य कर रहे हैं।
साथ ही सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध कराते नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि पूर्व में राम जानकी महाविद्यालय बैरी सवाई में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वर्षी के द्वारा 10000 लोगों को कंबल वितरण किए गए थे। वहीं राज्य मंत्री द्वारा बताया गया कि अकबरपुर रनिया विधानसभा में जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों को कंबल वितरण किए जाएंगे। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान महेश तिवारी, सोनू मिश्रा, गौरव शुक्ला ,ऋषभ शुक्ला ,श्रेष्ठ दीक्षित ,गर्व शुक्ला ,कृष्णा गौतम ,धर्मेंद्र कुशवाहा ,अरुण तिवारी ,दुर्गा प्रसाद द्विवेदी ,अंशु तिवारी ,सोनू मिश्रा ,सुरेश बाबा तिवारी ,नितिन कुशवाहा ,उमा द्विवेदी, सिमा , कामिनी ,राजकुमारी ,नीतू पांडेय ,विवेक शर्मा ,अरुण शर्मा , शिवकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
This website uses cookies.